- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Is Ram Rahim Being Given Parole Again And Again Just At The Time Of Elections
ऐन चुनाव के समय ही क्यों, राम रहीम को बार-बार पैरोल
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, जो अपनी ही 2 शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए 20 वर्ष की जेल काट रहा है, एक बार फिर पैरोल पर जेल से 20 दिन के लिए बाहर आ गया है। पिछले 4 वर्षों में यह 15वां अवसर है जब वह पैरोल पर बाहर आया है। इसे संयोग कहा जाये या राजनीतिक रणनीति कि जब भी राम रहीम को पैरोल दी जाती है तो हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में पंचायत व नगरपालिका से लेकर विधानसभा व लोकसभा चुनाव तक के चुनाव या उप-चुनाव हो रहे होते हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

राम रहीम (डिजाइन फोटो)
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, जो अपनी ही 2 शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए 20 वर्ष की जेल काट रहा है, एक बार फिर पैरोल पर जेल से 20 दिन के लिए बाहर आ गया है। पिछले 4 वर्षों में यह 15वां अवसर है जब वह पैरोल पर बाहर आया है। इसे संयोग कहा जाये या राजनीतिक रणनीति कि जब भी राम रहीम को पैरोल दी जाती है तो हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में पंचायत व नगरपालिका से लेकर विधानसभा व लोकसभा चुनाव तक के चुनाव या उप-चुनाव हो रहे होते हैं।
गुरमीत सिंह के समर्थक इन्हीं राज्यों में अधिक हैं। जेल से बाहर आने पर वह सत्संगों का आयोजन करता है, जिनमें मंत्री, विधायक व सांसद तक शामिल होते हैं। बलात्कार के एक दोषी से नैतिकता के उपदेश लेने वालों की मानसिकता पर सवाल किये जा सकते हैं, लेकिन यह अलग विषय है।
असल बात यही प्रतीत होती है कि चुनावी लाभ अर्जित करने के लिए गुरमीत सिंह को पैरोल दी जाती है, लाभ मिलता है या नहीं, यह शोध का विषय है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने उसकी पैरोल पर आपत्ति दर्ज की है; क्योंकि हरियाणा में मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और इस पैरोल के विरुद्ध चुनाव आयोग को एक याचिका प्राप्त हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?
Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया
गुरमीत सिंह 13 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था और 2 सितंबर 2024 को ही रोहतक की सुनरिया जेल लौटा था। इतनी जल्दी उसे फिर से पैरोल देना उसके सियासी दबदबे को दर्शाता है। हरियाणा चुनाव आयोग, जेल प्राधिकरण और राज्य सरकार ने गुरमीत सिंह की पैरोल का मार्ग प्रशस्त किया है।
यह भी पढ़ें- Iran-Israel War : 4 मोर्चों वाली जंग में दुश्मनों पर भारी पड़ता इजरायल
इस बार पैरोल देने का कारण पारिवारिक बताया गया है। क्या मजाक है। उसे पैरोल देने की जो शर्तें लगायी गईं हैं, उनसे प्रतीत होता है कि राज्य भी पैरोल के ‘पारिवारिक कारण’ को संदिग्ध समझता है। वह राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकता और हरियाणा विजिट नहीं कर सकता जहां 5 अक्टूबर को मतदान है।
गाइड लाइन बेअसर
यहां याद दिलाना आवश्यक है कि फरवरी में गुरमीत सिंह को 50 दिन की पैरोल के विरुद्ध एसजीपीसी की याचिका पर सुनवायी करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बिना अदालत की अनुमति के आगे पैरोल देने पर रोक लगा दी थी। एसजीपीसी केस का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने अगस्त में यह रोक हटा दी थी।
अगस्त से अक्टूबर तक गुरमीत सिंह 21 व 20 दिनों के लिए दो बार जेल से बाहर आ चुका है। चुनाव आयोग की राज्यों को अप्रैल 2019 की गाइडलाइंस के अनुसार पैरोल ‘अति आपात स्थिति में’ ही दी जा सकती है और यह सुनिश्चित किया जाये कि ‘अभियुक्त किसी चुनाव संबंधी गतिविधि में शामिल न हो’। गुरमीत सिंह की ऐसी क्या अति आपात पारिवारिक स्थिति थी? किसी को नहीं मालूम।
90 दिन का हक
डेरा प्रवक्ता का कहना है कि एक कैलेंडर वर्ष में गुरमीत सिंह को 90 दिन की रिलीज का अधिकार है। वह 50 दिन का पैरोल व 21 दिन का फरलो ले चुका है। चूंकि कैलेंडर वर्ष खत्म होने जा रहा है, इसलिए उसने बाकी 20 दिन की भी पैरोल हासिल कर ली है। डेरा प्रवक्ता का यह तर्क अजीब है।
अभियुक्त को बीमारी, उसके परिवार में मौत या विवाह, सम्पत्ति विवाद, शिक्षा या अन्य किसी पर्याप्त कारण के लिए पैरोल दी जा सकती है जोकि एक माह तक की हो सकती है। फरलो की अवधि 15 दिन तक की हो सकती है।
यह भी पढ़ें- लड्डू में मिलावाट का मामला, चंद्रबाबू नायडू को सुप्रीम कोर्ट की लताड़
एक बच्ची के साथ बलात्कार करने का दोषी आसाराम बापू को एलोपैथिक दवाई असर नहीं कर रही थी, वह महाराष्ट्र जाकर आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार कराना चाहता था। अपने इलाज के लिए पैरोल पाने हेतु उसे राजस्थान हाईकोर्ट तक जाना पड़ा।
हाईकोर्ट ने इस साल अगस्त में उसे 7 दिन की पैरोल दी, जिसे बाद में 5 दिन और बढ़ा दिया गया। आसाराम भी स्वयंभू धर्मगुरु है, उसके भी अनुयायी हैं, लेकिन उसका राजनीतिक प्रभाव गुरमीत सिंह जैसा नहीं है। महत्वपूर्ण सवाल यह है कि बलात्कार के अभियुक्त को निरंतर जेल से बाहर घूमने की अनुमति देना क्या न्यायोचित है?
लेख- नौशाबा परवीन
Why is ram rahim being given parole again and again just at the time of elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर एरिया, दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी
Feb 17, 2026 | 07:50 AM17 फरवरी का इतिहास: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया
Feb 17, 2026 | 07:50 AMलॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर रोहित शेट्टी को निशाना बनाने की साजिश, मुख्य शूटर गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 07:39 AMAI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव
Feb 17, 2026 | 07:39 AMDiabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक
Feb 17, 2026 | 07:35 AMनवभारत संपादकीय: अभी से करें पेयजल संकट का समाधान
Feb 17, 2026 | 07:34 AMउनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?
Feb 17, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














