- Hindi News »
- Special Coverage »
- Iran Israel War Israel Has An Upper Hand Over The Enemies In The War On Four Fronts
Iran-Israel War : 4 मोर्चों वाली जंग में दुश्मनों पर भारी पड़ता इजरायल
अमेरिका की चेतावनी के बाद भी ईरान ने 1 अक्टूबर की रात को इजराइल पर 180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। हालांकि इस हमले से इजराइल का कोई खास नुकसान नहीं हुआ। इजराइल का यह दावा इसलिए सही है क्योंकि अमेरिका के जरिये इजराइल को हमले के कई घंटे पहले ही इसके बारे में पता चल गया था।
- Written By: मृणाल पाठक

(डिजाइन फोटो)
अमेरिका की चेतावनी के बाद भी ईरान ने 1 अक्टूबर की रात को इजराइल पर 180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। हालांकि इस हमले से इजराइल का कोई खास नुकसान नहीं हुआ। इजराइल का यह दावा इसलिए सही है क्योंकि अमेरिका के जरिये इजराइल को हमले के कई घंटे पहले ही इसके बारे में पता चल गया था।
इसलिए इजराइल में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रोक दिए और एक जगह पर 30 से ज्यादा लोगों के इकट्टे होने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इसलिए जब पूरे इजराइल में करीब 30 मिनट तक धड़धड़ मिसाइलें फटती रहीं तो वे या तो हवा में फट रही थीं या खाली जमीन पर 27 सितंबर को इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बारूद का जो धरां देने वाला हमला किया था, जिसमें हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया था।
ईरान का 180 मिसाइलों का करारा हमला उसी का जवाब था। इजराइल इसके लिए पहले से सतर्क था, साथ ही उसे अमेरिका की चुस्त दुरुस्त खुफिया सूचनाओं की सुविधा भी हासिल है। इस कारण उसने एक साथ 4 मोर्चों पर लड़ते हुए भी ईरान के करारे हमले को नाकाम कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा
जे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
उसकी मिसाइल छतरी आयरन डोम और डेविड स्लिंग ने मोसाद के हेडक्वार्टर, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर किये गए हमले को हवा में ही रोक दिया। इस समय इजराइल गाजा, लेबनान और ईरान के चार अलग अलग मोर्चों पर एक साथ जंग लड़ रहा है।
इसके बाद भी इजराइल कहता है, हमारे पास अपने सभी दुश्मनों के लिए प्लान है और हम अपनी मर्जी के मुताबिक समय और स्थान तय करके उन्हें सबक सिखायेंगे। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी मध्यपूर्व में तुर्किये से लेकर कतर तक 8 अलग अलग जगहों पर तैनात करीब 45000 अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को इजराइल की मदद करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें- लड्डू में मिलावाट का मामला, चंद्रबाबू नायडू को सुप्रीम कोर्ट की लताड़
विश्वयुद्ध का खतरा नहीं
कई जानकारों ने आशंका जताई है कि ईरान के हमले के बाद विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन इजराइल का जो वर्चस्व दिख रहा है, उसे देखते हुए नहीं लग रहा कि हमास, हिजबुल्ला से लेकर ईरान तक इजराइल को बैकफुट पर धकेल पायेंगे। जब तक इजराइल का दबदबा है यूरोप या अमेरिका को अपने स्तर पर जंग में कूदने की कोई जरूरत नहीं है।
ईरान के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ जो बैठक की है, उसका भी यही आकलन है। हां, ऐसे हमलों से इजराइल को कैसे बचाया जाए और इजराइल में फंसे अमेरीकियों की मदद कैसे की जाए इस पर जरूर गंभीरता से तैयारी हो रही है।
दुश्मनों का लगातार खात्मा
इजराइल इस जंग में किस कदर अपर हैंड है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 2 महीने के भीतर उसने हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप खत्म कर दी है। 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन का बम फोड़कर उसने जहां इसके चीफ हसन नसरल्लाह का खात्मा कर दिया था, वहीं इसके पहले 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था।
इसके ठीक अगले दिन यानी 31 जुलाई को उसने ईरान पर हमला करके हमास चीफ इस्माइल हानियह को भी मौत की नींद सुला दिया था। जबकि इजराइल पर ईरान के हमले के ठीक पहले इजराइली सेना ने एक और दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह के एक डिप्टी कमांडर मोहम्मद जाफर कासिर को भी मार गिराया है।
यह भी पढ़ें- दगाबाज चीन का कोई भरोसा नहीं, एलएसी पर भरपूर भारतीय फौज तैनात
कासिर ईरान से हिजबुल्लाह को मिलने वाले हथियारों की सप्लाई का इंचार्ज था। इस तरह देखें तो इजराइल सब पर अकेले ही इस कदर भारी पड़ा है कि अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप में कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में भी सिर्फ याह्या सिनवार ही जीवित बचा है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Iran israel war israel has an upper hand over the enemies in the war on four fronts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा
Feb 17, 2026 | 08:40 AMजे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
Feb 17, 2026 | 08:35 AM12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
Feb 17, 2026 | 08:32 AMकरण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM










