- Hindi News »
- Special Coverage »
- Who Is Responsible For The Delhi Coaching Centre Accident
कोचिंग सेंटर हादसे का जिम्मेदार कौन? राजनीति नहीं, उपाय योजना हो
दिल्ली के राजिंदर नगर आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर भवन निर्माण नियमों का सरासर उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में लाइब्रेरी और रीडिंग रूम बना रखा था। खराब टाऊन प्लानिंग और गैरजिम्मेदारी की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: कोचिंग के व्यवसाय में मोटा मुनाफा कमानेवाले इतने लालची, स्वार्थी और क्रूर हो गए हैं कि छात्रों की सुरक्षा की उन्हें जरा भी परवाह नहीं है। दिल्ली के राजिंदर नगर स्थित राऊज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन की डूबकर मौत हो गई। कोचिंग सेंटर भवन निर्माण नियमों का सरासर उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में लाइब्रेरी और रीडिंग रूम बना रखा था जिसमें आने-जाने का सिर्फ एक ही दरवाजा था।
जब पास का नाला फूटने से बेसमेंट में पानी भरा तो दरवाजा बंद हो गया था और छात्रों के बच निकलने का कोई रास्ता नहीं था। 2 मिनट में 8 फुट पानी भर गया। बिजली नहीं होने से मेन गेट भी नहीं खुला और दोनों छात्राएं व छात्र डूब गए। दिल्ली में कोचिंग उद्योग अनाप-शनाप तरीके से बढ़ गया है तथा सुरक्षा को ताक पर रखकर आवासीय घरों में ऐसे सेंटर चलाए जाते हैं। दिल्ली की हालत लावारिस बनी हुई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं।
यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस, आईपीएस बनने का स्वप्न देखने वाले छात्र देश के कोने-कोने से दिल्ली में कोचिंग लेने आते हैं। ऐसी जगह कोचिंग सेंटर चल रहे हैं जहां न ढंग का टॉयलट है न बिजली की सही वायरिंग। 2019 में सूरत के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई थी। छत पर बने कमरे में चलनेवाले इस सेंटर तक पहुंचनेवाली लकड़ी की सीढि़यों ने आग पकड़ ली थी जिस कारण निकलना असंभव था।
सम्बंधित ख़बरें
गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
IPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
यह भी पढ़ें:- विधेयक क्यों रोक रखते हैं राज्यपाल? केंद्र की कठपुतली होने का आरोप
इस हादसे के बाद दिल्ली के अग्निशमन विभाग ने जांच की तो पता चला कि शहर के अनेक कोचिंग सेंटर ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया है। गत वर्ष मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में जब आग लगी थी तो छात्रों ने रस्सियों से उतरकर अपनी जान बचाई थी। इस समय राजिंदरनगर हादसे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं।
एलजी पर भी दोषारोपण किया जा रहा है। इस राजनीति में असली समस्या पीछे छूट गई है। कहीं कोई जवाबदेही नहीं है। महापालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। आखिर हाईकोर्ट को नालों की सफाई करने का निर्देश देना पड़ा जिसकी वजह से बाढ़ का पानी घरों में घुसता है। दिल्ली में 5,000 कोचिंग और सेल्फ स्टडी सेंटर हैं जिनमें से 60 प्रतिशत के पास ही फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट है। दिल्ली महापालिका ने बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर की पहचान कर 3 को सील कर दिया है। खराब टाऊन प्लानिंग और गैरजिम्मेदारी की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। ऐसी अव्यवस्था आखिर कब तक चलेगी? लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Who is responsible for the delhi coaching centre accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMक्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PMAsaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PMराशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
Apr 26, 2026 | 10:04 PMवालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
Apr 26, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM
सबकी सदस्यता रद्द करो! 7 सांसदों के BJP में जाते ही भड़के संजय सिंह, उपराष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:28 PM
गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM










