Kal Ka Mausam: इन 6 राज्यों में होगी घनघोर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें यूपी और बिहार का हाल

IMD Weather Forecast Tomorrow: भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी रविवार 12 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व के कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है।
imd-forecast-heavy-rainfall-alert-issued-for-six-states-check-up-bihar-weather
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IMD Weather Update: मानसून रुखसत हो चुका है। अरब सागर से उठे तूफान शक्ति का प्रभाव भी खत्म हो गया है। बारिश ने उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को भी अलविदा कह दिया है। हालांकि IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, कुछ राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश की आशंका बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी रविवार 12 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व के कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। इसके अलाव कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि कल आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बहुत हल्की ठंड महसूस की गई। इसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही और गर्मी का भी एहसास हुआ। राजधानी के पड़ोसी राज्य हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इन राज्यों को ग्रीन जोन में रखा गया है लेकिन सेहत के लिहाज से बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के दोनों ही हिस्सों में शनिवार को कड़क धूप देखने को मिली। शहरों में मौसम का मिजाज साधारण रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों में सुबह गुलाबी ठंड महसूस की गई। बिहार का आलम भी कुछ ऐसा ही रहा। रविवार को भी इन दोनों ही राज्यों का मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।

ग्रीन जोन वाले अन्य राज्य

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों को भी ग्रीन जोन में रखा गया है। इनमें- जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा के साथ-साथ छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल है।

कहां-कहां होगी जोरदार बारिश?

इन राज्यों के अलावा कई राज्यों में कल भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने केरल, दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में जोरदार बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम नागालैंड और त्रिपुरा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com