- Hindi News »
- Special Coverage »
- Conflict Between State Govt And Governors
विधेयक क्यों रोक रखते हैं राज्यपाल? केंद्र की कठपुतली होने का आरोप
जॉन ब्रिटटास ने आरोप लगाया कि केंद्र संघवाद की दुहाई तो देता है लेकिन राज्यपालों की भूमिका फेडरल स्ट्रक्चर को ही क्षति पहुंचा रही है। जॉन ब्रिटटास के विरोध में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का जवाब था कि भारत का संविधान अर्ध-संघवाद है और राज्यपाल को राष्ट्रपति का प्रतिनिधि समझा जाता है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
अगर केंद्र व राज्य में एक ही राजनीतिक दल सत्तारूढ़ है, तो संबंधित राज्य के राज्यपाल अक्सर ‘सजावटी रबड़ की मोहर’ जैसी भूमिका में होते हैं। लेकिन अगर राज्य में केंद्र से अलग किसी विपक्षी दल की सरकार है, तो उस राज्य के राज्यपाल अक्सर ‘सक्रिय पोलिटिकल एक्टिविस्ट’ की भूमिका में आ जाते हैं। इससे राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच तकरार व तनाव की स्थिति बन जाती है।
कई बार तो विवाद अदालत तक भी पहुंच जाता है। दशकों से यही हालात देखने को मिलते रहे हैं, केंद्र में सरकार चाहे जिस दल या गठबंधन की हो, राज्यपाल की नियुक्ति केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इस पृष्ठभूमि में राज्यपाल का पद हमेशा ही तीखी बहस का विषय रहा है और इस पद को अनावश्यक बताते हुए इस पर विराम लगाने की भी बातें उठती रही हैं।
राज्यसभा में निजी विधेयक
26 जुलाई को राज्यसभा में एक सदस्य ने एक निजी विधेयक पेश करने का प्रयास किया, जिसमें आग्रह किया गया था कि राज्यपालों को राज्य मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए संवैधानिक दृष्टि से बाध्य किया जाए। केरल से माकपा सांसद जॉन ब्रिटटास के इस विधेयक पर राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। हालांकि एक दुर्लभ घटना में संविधान (संशोधन) विधेयक के प्रस्तुतिकरण को सत्तापक्ष ने ध्वनिमत से पराजित कर दिया, लेकिन उप-सभापति हरिवंश ने जॉन ब्रिटटास को प्रस्तावित विधेयक पर संक्षिप्त टिप्पणी करने की अनुमति दी।
सम्बंधित ख़बरें
चूहों ने कराई ‘मैडम’ की बेल! रिश्वत के नोटों को कुतरा तो सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान; जाने क्या है मामला?
Explainer: कैसे बचती है दल-बदल में सदस्यता, क्या है इसके लिए कानून? जिससे तय होगा राघव चड्ढा और AAP का भविष्य
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
उन्होंने पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया! सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC रेड मामले में ममता को लगाई फटकार
प्रस्तावित विधेयक में यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए राज्यपाल सख्ती से संविधान के प्रावधानों के दायरे में रहें और राज्य मंत्रिमंडल की सलाह के पाबंद रहें। विधेयक में कहा गया कि राज्यपाल चांसलर बनने या कोई अन्य गैर-संवैधानिक भूमिका हासिल करने का प्रयास न करें।
राष्ट्रपति के अधिकार का क्या होगा?
जॉन ब्रिटटास ने आरोप लगाया कि केंद्र संघवाद की दुहाई तो देता है लेकिन राज्यपालों की भूमिका फेडरल स्ट्रक्चर को ही क्षति पहुंचा रही है। जॉन ब्रिटटास के विरोध में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का जवाब था कि भारत का संविधान अर्ध-संघवाद है और राज्यपाल को राष्ट्रपति का प्रतिनिधि समझा जाता है। अगर राज्यपाल को राज्य मंत्रिमंडल की सलाह का पाबंद कर दिया जायेगा तो राष्ट्रपति के अधिकार का क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह राज्यपालों के लिए दिशा-निर्देश गठित करने पर विचार करेगा कि वह कब विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को मंजूरी देना होल्ड कर सकते हैं या उसे राष्ट्रपति को रेफर कर सकते हैं। इससे एक सप्ताह पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आपराधिक मुकदमों से जो राज्यपालों को पूर्ण संवैधानिक इम्युनिटी मिली हुई है, उसकी वैधता की वह जांच करेगा।
अधिकारों का मनमाना उपयोग
26 जुलाई 2024 को ही केरल व बंगाल भी तेलंगाना व तमिलनाडु के साथ यह आरोप लगाने में शामिल हो गए कि राज्यपाल विधेयकों से संबंधित अपनी शक्तियों का मनमाना प्रयोग करते हैं। केरल व बंगाल की तरफ से पेश होते हुए वरिष्ठ वकीलों केके वेणुगोपाल, एएम सिंघवी और जयदीप गुप्ता ने कहा कि राज्यपालों ने यह ट्रेंड बना लिया है कि विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने में देरी करें और फिर उन्हें राष्ट्रपति के संज्ञान के लिए आरक्षित कर दें।
मुख्य न्यायाधीश डीव्हाई चंद्रचूड, न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और न्यायाधीश मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने गृह मंत्रालय और राज्यपालों के सचिवों को नोटिस जारी किया है कि वह विधेयकों से संबंधित राज्यपालों की शक्तियों के संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत करें। वेणुगोपाल का कहना है, “विधेयकों को मंजूरी देने के संदर्भ में राज्यपाल असमंजस में हैं। केरल में आठ विधेयकों में से दो 23 माह से लम्बित हैं। एक 15 माह से, एक अन्य 13 माह से और तीन 10 माह से लम्बित हैं। यह बहुत दुखद व चिंताजनक स्थिति है। संविधान को ही निर्धक्रय बनाकर रख दिया गया है। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Conflict between state govt and governors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMभक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PMज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जॉब और बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Apr 25, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM














