-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Vote Bargaining Takes Place Under The Guise Of Democracy
निशानेबाज: चुनाव चक्र की मजबूत धुरी, मुफ्तखोरी और सीनाजोरी
- Written By: दीपिका पाल
Indian Democracy: लोकतंत्र की आड़ में वोटों की सौदेबाजी होती है।हार्सट्रेडिंग या घोड़ाबाजार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। बिहार में भी ऐसी ही चुनावी बयार बह रही है।

चुनाव चक्र की मजबूत धुरी (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, देश में कहीं भी चुनाव हो, वह चोरी, सीनाजोरी और मुफ्तखोरी की धुरी पर चलते हैं।लोकतंत्र की आड़ में वोटों की सौदेबाजी होती है।हार्सट्रेडिंग या घोड़ाबाजार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा नुकसान पहुंचाया है.’ हमने कहा, ‘आप इतना ज्यादा मुंह खोलेंगे तो लोग आपको अर्बन नक्सल कहने लगेंगे।अपनी बात अपने मन में रखिए और जैसा सिस्टम चल रहा है, उसके साथ आंख मूंदकर चलिए।वोटों की चोरी का घिसा हुआ रिकार्ड कब तक बजाएंगे?’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पहले उम्मीदवार वोट मांगने जाता था तो दीदी को राम-राम और बड़ी बी को सलाम कहता था, अब सीधे फ्रीबीज या मुफ्त की खैरात देकर वोट खरीदे जाते हैं।पार्टी खुशी से देती है और पब्लिक मजे से रिसीव करती है।खजाना खाली हो जाए तो कोई बात नहीं, मुफ्त का चंदन घिस कर जनता के माथे पर लगाया जाता है।मुफ्त की चीजें और खैराती अनुत्पादक योजनाएं देने का राजनीतिक दबाव इतना बढ़ गया है कि तमाम राज्यों का बजट घाटा निरंतर बढ़ता चला जा रहा है।देश के लगभग 1 दर्जन राज्यों की यही हालत है।यह भविष्य के लिए खतरनाक है।बिहार में भी ऐसी ही चुनावी बयार बह रही है।जिन महिलाओं को स्वयंरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने के नाम पर एकमुश्त 10,000 रुपए दिए जा रहे हैं, वह खा-पीकर खत्म हो जाएंगे।महिला का हस्बेंड उस रकम का बैंड बजा डालेगा.’
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
हमने कहा, ‘आप इतने जले भुने तरीके से बातें क्यों कर रहे हैं? मतदाताओं को प्रभावित करने और उनका दिल जीतने के लिए रेवड़ी तो बांटनी ही पड़ती है।मीठी रेवड़ी के लिए कोई तिल सक्रांत आने की प्रतीक्षा क्यों करे? जहां चुनाव वहां रेवड़ी! याद कीजिए कि मुफ्त चीजें देने का राजनीतिक हथकंड़ा 2006 में डीएमके ने तमिलनाडु में शुरू किया था।वहां गरीबों को टीवी सेट और 2 रुपए किलो चावल देकर करुणानिधि सत्ता में आए थे।फिर जयललिता उनसे भी चार कदम आगे निकल गई।उन्होंने अम्मा कैंटीन, अम्मा फार्मसी जैसी अनेक योजनाओं की बदौलत चुनाव जीता।छत्तीसगढ़ में बीजेपी के डा।रमनसिंह मुफ्त चावल देकर सत्ता में आए थे।छत्तीसगढ़ी भाषा में लोग उन्हें ‘चाउंरवाले बाबा’ कहने लगे थे।मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी और महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना ने कमाल दिखाया।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Vote bargaining takes place under the guise of democracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













