- Hindi News »
- Special Coverage »
- Us President Donald Trump Is Taking Advantage Of The Peace Between India And Pakistan
निशानेबाज: यहां से वहां करते हैं जंप, झूठ के चैंपियन हैं ट्रंप
ट्रंप प्रशासन के पास इस बातचीत की रिकार्डिंग मौजूद है कि कैसे उन्होंने मोदी और शहबाज शरीफ को युद्ध रोकने के लिए राजी किया तो इस सबूत को नोबल पुरस्कार देनेवाली कमेटी को भेज दें।उन्हें तुरंत शांति का नोबल प्राइज मिल जाएगा।
- Written By: दीपिका पाल

झूठ के चैंपियन हैं ट्रंप (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आपने फिल्म ‘बॉबी’ का गीत सुना होगा- झूठ बोले कौआ काटे, काले कौए से डरियो! हमें लगता है कि हर बार सफेद झूठ बोलनेवाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को काले कौए से जरा भी डर नहीं लगता.’ हमने कहा, ‘अमेरिका का प्रतीक चिन्ह विशालकाय ईगल या चील है।चील के सामने कौए की क्या बिसात! ट्रंप पूरी तरह बेधड़क हैं और चाहे जैसा दावा करते हैं।उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान से बातचीत करना और उन्हें पूर्ण युद्ध की कगार से वापस लाना उनकी बहुत बड़ी सफलता है लेकिन इसका श्रेय उन्हें कभी नहीं मिलेगा।’
हमने कहा, ‘यदि ट्रंप प्रशासन के पास इस बातचीत की रिकार्डिंग मौजूद है कि कैसे उन्होंने मोदी और शहबाज शरीफ को युद्ध रोकने के लिए राजी किया तो इस सबूत को नोबल पुरस्कार देनेवाली कमेटी को भेज दें।उन्हें तुरंत शांति का नोबल प्राइज मिल जाएगा जो कि महात्मा गांधी को भी नहीं मिल पाया था.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, कहावत है- झूठ के पैर नहीं होते।आपको याद होगा कि राजेश खन्ना की फिल्म आई थी- सच्चा-झूठा! उसका गीत था- दिल को देखो, चेहरा ना देखो, चेहरे ने लाखों को लूटा, दिल सच्चा और चेहरा झूठा! ट्रंप ने यह भी झूठ बोला कि भारत ने अमेरिका को जीरो टैरिफ का ऑफर दिया है मतलब अमेरिका से आनेवाले सामान पर भारत कोई टैक्स नहीं लगाएगा।बाद में उन्होंने कहा कि इस डील को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है।’
हमने कहा, ‘झूठ बोलकर माहौल बनाना ट्रंप की नीति है।उन्होंने हिटलर के मंत्री गोयबल्स का यह कथन सुना होगा कि एक झूठ हजार बार बोलो तो वह सच हो जाता है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमारे यहां कहा गया है- सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप अर्थात सच के बराबर कोई तपस्या नहीं है और झूठ बोलने से बड़ा पाप नहीं है।महात्मा गांधी की आत्मकथा का नाम है- ‘सत्य के प्रयोग’ लेकिन जब ट्रंप अपनी आत्मकथा लिखेंगे तो उसका नाम रखेंगे- झूठ के प्रयोग!’
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात क्या गुल खिलाएगी ? बातचीत का मुख्य मुद्दा व्यापार होगा
जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान
Trump Jinping Meeting: क्या सुलझेंगे वैश्विक विवाद? AI और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया भर की नजरें टिकीं
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Us president donald trump is taking advantage of the peace between india and pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में UCC ड्राफ्ट की दिशा में बड़ी पहल, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक
May 13, 2026 | 09:00 AMमुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
May 13, 2026 | 08:57 AMपीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
May 13, 2026 | 08:56 AMगड़चिरोली: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप; बिजली गुल होने से वेंटिलेटर बंद होने का दावा, हंगामा
May 13, 2026 | 08:44 AMराजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ
May 13, 2026 | 08:41 AMराजधानी भोपाल में देर रात बवाल, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, प्रशासन को दी बंद की चेतावनी
May 13, 2026 | 08:31 AM13 मई का इतिहास: आज ही के दिन 1952 में शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र, जानिए पुरा इतिहास
May 13, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













