-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Unified Pension Scheme Is In The Interest Of Employees Despite The Burden On The Exchequer
सरकारी खजाने पर बोझ के बावजूद कर्मचारियों के हित में यूनिफाइड पेंशन स्कीम
- Written By: किर्तेश ढोबले
ओल्ड पेंशन स्कीम में कोई अंशदान नहीं था जबकि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में अधिक स्पष्टता है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने पर प्रथम वर्ष में 6,250 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इसके साथ ही ऐसे कर्मचारियों को 800 करोड़ रुपए बकाया राशि देनी होगी जो एनपीएस लागू करने के बाद रिटायर हुए थे।

(डिजाइन फोटो)
केंद्रीय सरकार का अपने 23 लाख कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन देने का निर्णय नेशनल पेंशन सिस्टम और ओल्ड पेंशन स्कीम के बीच एक सेतु निर्माण करता है। हाल के वर्षों में राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों ने पुरानी पेंशन स्कीम की ओर लौटने की घोषणा की। केंद्र सरकार ने मार्च 2023 में पेंशन से जुड़े सभी मुद्दों पर गौर करने तथा रास्ता निकालने की घोषणा की थी।
आखिर केंद्र ने पुरानी और नई पेंशन योजना के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की घोषणा की। इसमें नेशनल पेंशन स्कीम के कुछ प्रावधान वापस ले लिए गए। यूनिफाइड पेंशन योजना में सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति से 1 वर्ष पूर्व के बेसिक वेतन की 50 फीसदी राशि के बराबर पेंशन देने का प्रावधान है। इसकी वित्तीय व्यवस्था के उद्देश्य से सरकार अपने कर्मचारियों के मूल वेतन में से 18.5 प्रतिशत का अंशदान करेगी। पहले यह अंशदान 14 प्रतिशत था। इसमें कर्मचारी 10 प्रतिशत का योगदान करेंगे।
यह भी पढ़ें:-जम्मू कश्मीर में बन रही है त्रिशंकु विधानसभा की प्रबल संभावना
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
ओल्ड पेंशन स्कीम में कोई अंशदान नहीं था जबकि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में अधिक स्पष्टता है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने पर प्रथम वर्ष में 6,250 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इसके साथ ही ऐसे कर्मचारियों को 800 करोड़ रुपए बकाया राशि देनी होगी जो एनपीएस लागू करने के बाद रिटायर हुए थे। एनपीएस में मार्च 2023 तक 23.8 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 60.7 लाख राज्य सरकारों के कर्मचारी थे।
बजट का काफी हिस्सा खर्च होगा
केंद्र व राज्य सरकारों के बजट का काफी हिस्सा पेंशन में जाएगा। 2023-24 में केंद्र व राज्य सरकारों ने पेंशन के लिए क्रमश: 2।3 लाख करोड़ तथा 5।2 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया था। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल के मामले में यह रकम और अधिक है। इसकी वजह से सरकार अन्य मदों में कम खर्च कर पाएगी। यूनिफाइड पेंशन योजना ने सुपरिभाषित अंशदान और लाभ घटक दोनों को कायम रखा है। यह वित्तीय दृष्टि से विवेकपूर्ण कदम है। इसमें सरकार की पेंशन देनदारी सीमित रहेगी क्योंकि कर्मचारियों के अंशदान की रकम बढ़ती जाएगी। इसके विपरीत पुरानी पेंशन स्कीम में बुनियादी कमजोरी यह थी कि सरकार की देनदारी अगली पीढ़ी तक लागू होती थी।
एनपीएस में मार्केट रिस्क था
एनपीएस में मार्केट रिस्क था जबकि इस हाइब्रिड मॉडल में कर्मचारी अपनी पेंशन बचा सकेंगे और मार्केट रिस्क अगली पीढ़ी को हस्तांतरित कर सकेंगे। वास्तव में एनपीएस को अपनी सक्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिल पाया। कर्मचारियों की पहली पीढ़ी जो मार्केट से संलग्न अंशदान योजना का लाभ उठा पाती, उसके पहले ही यह योजना वापस ले ली गई। विश्व के अन्य देशों में मार्केट लिंक्ड पेंशन स्कीम सफल रही है और संदेह करने की कोई वजह नहीं थी कि यह भारत में भी सफल साबित होती।
यह भी पढ़ें:-अंबानी के खिलाफ सख्त फैसले से 9,00,000 निवेशकों को क्या मिला?
ऐसा लगता है कि मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकार कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती थी। उसने परिभाषित अंशदान और परिभाषित लाभ की योजना का विकल्प चुना। यदि पेंशन मुद्दे से जुड़े राजनीतिक पहलू पर विचार करें तो बीजेपी यूपीएस को अपने लिए संजीवनी मान रही है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने इसे तत्काल मंजूरी दे दी तथा इसे 1 मार्च 2024 से लागू माना जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए नौकरी में न्यूनतम 25 वर्ष होने चाहिए। कोई 10 वर्ष जॉब कर रिटायर हुआ तो उसे 10,000 रुपए पेंशन मिलेगी। यह पहलू काफी अच्छा है कि सरकार 18।5 प्रतिशत अंशदान करेगी जबकि कर्मचारी का अंशदान 10 प्रतिशत बना रहेगा। समय से पहले रकम निकासी पर 10 प्रतिशत ब्याज देना होगा।.
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Unified pension scheme is in the interest of employees despite the burden on the exchequer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














