-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Two Ministers Of Tamil Nadu Government Removed From Service During Judicial Investigation
संपादकीय: न्यायिक जांच के दौरान तमिलनाडु सरकार के 2 मंत्रियों की छुट्टी
- Written By: दीपिका पाल
तमिलनाडु के 2 मंत्रियों सेंथिल बालाजी और के पोनमुंडी ने इस्तीफा दे दिया।मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सिफारिश पर राज्यपाल आरएन रवि ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

तमिलनाडु सरकार के 2 मंत्रियों की छुट्टी (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आखिर विवादों से घिरे तमिलनाडु के 2 मंत्रियों सेंथिल बालाजी और के पोनमुंडी ने इस्तीफा दे दिया।मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सिफारिश पर राज्यपाल आरएन रवि ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए।यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब स्टालिन सरकार कानूनी जांच और सार्वजनिक विवादों से घिरी हुई है।राज्य सरकार के खुदरा शराब विक्रेता ‘टासमैक’ की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा न्यायिक जांच की जा रही है ऐसी स्थिति में डीएमके सरकार को अपने संवेदनशील विभागों का नियंत्रण संभालना जरूरी हो गया है।
पिछली एआईएडीएमके सरकार में परिवहन मंत्री रहते हुए सेंथिल बालाजी पर पैसा लेकर नौकरी देने (कैश फॉर जॉब) का आरोप लगा था।इस मामले में वह 15 महीने जेल में रहे।सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 में उन्हें जमानत पर छोड़ा लेकिन उसके तुरंत बाद बालाजी ने चालाकी दिखाते हुए मंत्री पद की शपथ ले ली और अपना पुराना विद्युत एवं आबकारी विभाग संभाल लिया।वह फिर से मंत्री बनकर गवाहों को आतंकित व प्रभावित कर सकते थे और मामले को कमजोर कर सकते थे इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी से कहा कि या तो वह मंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दें या फिर जेल जाने को तैयार रहें क्योंकि उनके मामले का अभी फैसला नहीं हुआ है तथा उनपर आरोप कायम हैं।
ऐसे में उनकी जमानत रद्द हो सकती है।बालाजी डीएमके के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार माने जाते हैं।2022 में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में उन्होंने डीएमके को जबरदस्त जीत दिलाई थी।सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद उनका मंत्री बने रहना संभव नहीं था।अब ऐसा माना जा रहा है कि 2026 में होनेवाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी क्षेत्र की प्रचार अभियान रणनीति बनाने की जिम्मेदारी बालाजी को सौंपी जाएगी।वहां डीएमके के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है।
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
5 साल भी नहीं टिकेगी विजय की सरकार! एमके स्टालिन ने दिए बड़े संकेत, बताई TVK की सबसे बड़ी कमजोरी
तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरे मंत्री पोनमुंडी ने शैव और वैष्णवों के प्रतीक चिन्हों के खिलाफ अपमानजनक बातें कही थीं।इससे जनता में भारी नाराजगी देखी गई थी।इसके बाद उन्हें तत्काल पार्टी के उप महासचिव पद से बर्खास्त कर दिया गया था।अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंत्री पद से हटाने का फैसला भी कर लिया।इन दोनों मंत्रियों की वजह से राज्य में डीएमके व स्टालिन सरकार की छवि खराब हो रही थी।बालाजी पर कैश फॉर जॉब के अलावा मनी लॉड्रिंग के भी आरोप हैं इसलिए इन दोनों मंत्रियों को हटाना अपरिहार्य हो गया था.
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Two ministers of tamil nadu government removed from service during judicial investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














