आज है समाज पर सर्वस्व न्योछावर करने वाली मदर टेरेसा का जन्मदिन, जानें 26 अगस्त का इतिहास

नोबल शांति पुरस्कार और रेमॉन मैग्सेस शांति पुरस्कार विजेता, शांति दूत और समाज सेविका मदर टेरेसा की आज 114वीं जयंती मनाई जा रही है। मदर टेरेसा को उनके समाज सेवक के तौर पर किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है। जानिए आज के इतिहास के बारे में...
आज है मदर टेरेसा की जयंती, जानिए 26 अगस्त का इतिहास
(डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: नोबल शांति पुरस्कार और रेमॉन मैग्सेस शांति पुरस्कार विजेता, शांति दूत और समाज सेविका मदर टेरेसा की आज 114वीं जयंती मनाई जा रही है। मदर टेरेसा को उनके समाज सेवक के तौर पर किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दीन-दुखियों, कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी मृत्यु 5 सितंबर 1997 को हुई थी, जिसे ‘इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी’ के तौर पर मनाया जाता है।

बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिसमें मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त, 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1303 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।

1541 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में लिया।

1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म। यूगोस्लाविया में जन्मी मदर टेरेसा ने भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया था।

1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर पिस्तौल और 46 हजार गोलियां लूटी।

1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 : म्यांमा की अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।

2002 : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2015 : अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com