-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- History Of 24 August First Fleet Of The East India Company Reached The Coast Of Surat
ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाजी बेड़ा आज के दिन ही पहुंचा था सूरत, जानें 24 अगस्त से जुड़ा इतिहास
- Written By: किर्तेश ढोबले
यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहां के व्यापारियों को जब नया बाजार तलाशने के लिए विवश किया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी। इसी क्रम में पहले पुर्तगालियों का और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया।

(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत आना व्यापारिक उद्देश्यों से प्रेरित था, जो बाद में साम्राज्यवाद में बदल गया। दरअसल 15वीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ा। यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहां के व्यापारियों को जब नया बाजार तलाशने के लिए विवश किया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी।
इसी क्रम में पहले पुर्तगालियों का और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा ‘हेक्टर’ भारत पहुंचा। उस समय मुगल बादशाह जहांगीर का शासन था। कहने को तो यह एक सामान्य सी घटना थी और इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, लेकिन इतिहास की इस एक घटना ने भारत के मस्तक पर अंग्रेजों की गुलामी की काली रेखा खींच दी ।
देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
Surat Railway Station का शुरू हुआ पुनर्विकास कार्य, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
सूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।
1814 : ब्रिटिश सेना ने अमेरिका में व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें:-आज ही के दिन महात्मा गांधी ने जलाई थी विदेशी कपड़ों की होली, जानें 22 अगस्त का इतिहास
1891 : थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या की।
1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।
1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजिलिस पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।
1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।
यह भी पढ़ें:-दुनिया की पहली बाइबिल आज के दिन ही हुआ था प्रकाशन, जानें 23 अगस्त से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
1999 : पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सज़ा।
2006 : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2021: तोक्यो पैरालंपिक खेलों का आगाज़ हुआ।
History of 24 august first fleet of the east india company reached the coast of surat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल के झरी जामणी के 13 सरकारी स्कूल ‘शिक्षक विहीन’, विधायक संजय देरकर ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jul 12, 2026 | 01:49 PMTV अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा और हमला करने का आरोप
Jul 12, 2026 | 01:48 PMनागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा
Jul 12, 2026 | 01:44 PMदतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा
Jul 12, 2026 | 01:41 PMभाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
Jul 12, 2026 | 01:35 PMभंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर
Jul 12, 2026 | 01:32 PMThe Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM














