- Hindi News »
- Special Coverage »
- Today In History Today Is Death Anniversary Of Founder Of Aligarh Muslim University
27 मार्च का इतिहास: आज ही के दुनिया को अलविदा कह गए थे मुस्लिमों के सच्चे मसीहा, जलाई थी इल्म की मशाल
- Written By: अभिषेक सिंह
वर्ष 1898 में 27 मार्च ही वह दिन था जब देश के मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा के उजाले से रोशन करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था। उर्दू साहित्य के ज्ञाता और कई भाषाओं के जानकार सर सैयद अहमद खान ने मोहम्मडन एंग्लो...

आज का इतिहास (डिजाइन फोटो)
नवभारत: इतिहास में 27 मार्च का दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के लिए दर्ज है। वर्ष 1898 में 27 मार्च ही वह दिन था जब देश के मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा के उजाले से रोशन करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था। उर्दू साहित्य के ज्ञाता और कई भाषाओं के जानकार सर सैयद अहमद खान ने मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की, जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ।
आज यह विश्वविद्यालय विश्च में मुस्लिम शिक्षा के प्रतिष्ठित स्तंभ के तौर पर जाना जाता है, जहां दुनियाभर से लोग पठन-पाठन और अध्ययन के लिए आते हैं। देश दुनिया के इतिहास में 27 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
47 ईसा पूर्व : क्लियोपेट्रा सप्तम थिया फिलोपेटर रोमन प्रेमी जूलियस सीजर की सहायता से मिस्र की गद्दी पर दोबारा आसीन हुई।
1668 : इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई (अब मुंबई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया।
1855 : अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया।
1898 : भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन।
1977 : स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई।
1990 : पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत और 21 अन्य बुरी तरह झुलसे।
सम्बंधित ख़बरें
28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
Veer Savarkar: सेलुलर जेल की वो 7X11 की कोठरी, जहां सावरकर ने कीलों को कलम और दीवारों को बना दिया था किताब
27 मई का इतिहास : जवाहरलाल नेहरू का निधन और महात्मा गांधी हत्या मामले के मुकदमे की शुरुआत का दिन
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1998 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी फाइजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।
2010 : भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।
2011 : जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।
2022: बहरीन में हिजाब पहने महिला को प्रवेश नहीं देने के आरोप में अदलिया शहर में स्थित भारतीय रेस्तरां ‘लैंटर्न्स’ को बंद किया गया।
Today in history today is death anniversary of founder of aligarh muslim university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
May 28, 2026 | 06:49 PMअगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट! धूलभरी आंधी के साथ बारिश-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
May 28, 2026 | 06:46 PMरूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
May 28, 2026 | 06:45 PMKBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
May 28, 2026 | 06:36 PMVaranasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
May 28, 2026 | 06:31 PMकुवैत के इन दावों से उड़ी दुनिया की नींद; ईरान के मंसूबों से पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा!
May 28, 2026 | 06:27 PMअहिल्यानगर में रिश्वतखोर पुलिस अफसर गिरफ्तार, 1 लाख की रिश्वत मामले में ACB का बड़ा एक्शन
May 28, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














