28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?

28 May History: 28 मई 2008 को नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत हुआ। राजा ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित किया गया और माओवादी राजनीति की मुख्यधारा में आए।
History of May 28: The 240-Year-Old Monarchy in Nepal Comes to an End—Discover the Full History.
28 मई इतिहास, नेपाल राजशाही, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nepal Monarchy End: देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।

1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।

1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।

1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रुख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

1970 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।

1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।

1996 : तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।

1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।

1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किए। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परीक्षण किए थे।

2002 : नेपाल में फिर आपातकाल लगा।

2008 : नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।

2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।

2020 : भारत में कोविड-19 के मामले 1.6 लाख के पार, मृतकों की संख्या 4600 से ज्यादा। संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से दुनिया में भारत नौवें स्थान पर पहुंचा।

2021 : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में 160 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, 83 अन्य लापता।

2022 : दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत।

2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन।

2024: दूरसंचार विभाग ने सरकार, नियामकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा की जाने वाली सेवा और लेनदेन संबंधी फोन कॉल के लिए 160 से शुरू होने वाली 10 अंक वाली एक अलग नंबर शृंखला आवंटित की।

2025: भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की जांच करने वाली संस्था लोकपाल ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर बाजार नियामक सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ अनुचित व्यवहार और हितों के टकराव का आरोप लगाने वाली शिकायतों को खारिज किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com