न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

IPL 2026 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर-2 मुकाबले खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले 29 मई के मौसम ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है।
New Chandigarh Weather Update for May 29: A Grim Outlook—If the RR vs GT Match Is Washed Out, Who Gets the Ticket to the Final?
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Qualifier 2 New Chandigarh Weather Update: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मुकाबले में 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है। अब आरआर का मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो सीधे 31 मई को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी।

फिलहाल फाइनल से पहले सभी क्रिकेट फैंस की नजर राजस्थान बनाम गुजरात वाले मुकाबले पर टिकी हैं। इस मैच के लिए फैंस ने पहले ही अपनी टिकट बुक करवा ली है। उम्मीद है कि 29 मई को मुल्लांपुर का स्टेडियम दर्शकों की मौजूदगी से खचाखच भरा रहेगा, लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा डर सता रहा है। ये डर किसी ओर चीज का नहीं बल्कि मौसम का है। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में बारिश ने कई लोगों की टेंशन में इजाफा कर दिया है।

29 मई को न्यू चंडीगढ़ का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 28 से 29 मई की सुबह तक चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार शाम तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम बताई गई है। शाम होते-होते तापमान भी 35 डिग्री से घटकर करीब 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यदि मैच रद्द हुई तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने से पहले गिल की गुजरात और रियान की राजस्थान को दो-दो हाथ करने पड़ेंगे। यदि इस मुकाबले को मौसम प्रभावित करता है तो फिर फाइनल में कौन पहुंचेगा ये सवाल कई फैंस के मन में है। बता दें कि क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। जिसका मतलब हुआ कि यदि मैच में बारिश हुई और एक भी गेंद नहीं फैंकी गई तो मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा।

आईपीएल में मुकाबले के परिणाम के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है और यदि ऐसा नहीं हो पाया तो यकीनन मैच रद्द कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ आईपीएल का नियम ये कहता है कि प्वाइंट्स टेबल के आधार पर ही रद्द हुए मुकाबले में विजेता तय किया जाता है। मौजूदा वक्त में गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे में यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो गुजरात टाइटंस को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com