-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Tamil Nadu Politics Pmk Ramdas Ambumani Bjp Nda Election Strategy
नवभारत विशेष: ब्लॉकबस्टर मूवी बनेंगे तमिलनाडु के चुनाव
- Written By: दीपिका पाल
PMK Ramdas Ambumani Split: तमिलनाडु चुनाव से पहले पीएमके को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज। रामदास, अंबुमणि विवाद, एनडीए की कोशिशें और विजय की एंट्री से सियासत और दिलचस्प।

तमिलनाडु के चुनाव (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: गृहमंत्री अमित शाह की सहमति से बीजेपी के एक प्रतिनिधि ने पीएमके के संस्थापक एस.रामदास से उनके चेन्नई स्थित निवास पर मुलाकात की और उन्हें उनके बेटे अंबुमणि के पीएमके गुट से अधिक सीट देने की पेशकश की।इसका अर्थ यह है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हर संभव कोशिश कर रही है कि रामदास एनडीए में शामिल हो जाएं।रामदास के बेटे अंबुमणि ने अपने पिता से अलग होकर अलग पीएमके गुट गठित कर लिया है, जिसे अन्ना द्रमुक व बीजेपी गठबंधन ने न सिर्फ स्वीकार कर लिया है बल्कि उसे उसकी पसंद की सीटें भी आवंटित कर दी हैं।इस बात से रामदास नाराज हैं।
चूंकि तमिलनाडु के एक वर्ग में रामदास की अच्छी पकड़ है, इसलिए बीजेपी उन्हें अपने साथ लाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है।पीएमके के साथ वही हुआ है, जो महाराष्ट्र में शिवसेना व एनसीपी के साथ हुआ था।पार्टी दो फाड़ हुई, असली पार्टी किसकी है और किसके साथ है इस पर कानूनी विवाद है, लेकिन अन्ना द्रमुक व बीजेपी ने अंबुमणि की पीएमके को ‘असली’ के रूप में स्वीकार कर लिया है।रामदास को तमिलनाडु की राजनीति में अय्या कहकर पुकारा जाता है,अय्या से यह भी कहा गया है कि उन्हें न तो अपने बेटे के साथ मंच साझा करने के लिए कहा जाएगा और न ही अंबुमणि के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने को कहा जाएगा।इसके अतिरिक्त बीजेपी ने अय्या को विश्वास दिलाया है कि उनके प्रत्याशी पीएमके के मूल चुनाव चिन्ह आम पर चुनाव लड़ सकेंगे।
अय्या से यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘इच्छा’ है कि वह एनडीए में शामिल हो जाएं।रामदास ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए चार दिन का समय मांगा है।पीएमके ने 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा रहते हुए 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसने 5 पर जीत हासिल की थी।रामदास एनडीए में लौटेंगे? मुश्किल लगता है।वह अपनी पार्टी तोड़े जाने व अन्य कारणों से अपने बेटे अंबुमणि से बहुत नाराज हैं।अन्ना द्रमुक व बीजेपी द्वारा अंबुमणि को नेता मानने से आग में घी का काम किया है।रामदास यह भी जानते हैं कि किस तरह बड़ी मछली (बीजेपी) छोटी मछलियों (अकाली दल, शिवसेना आदि) को खा जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र वोटर लिस्ट रिवीजन की समय-सीमा 8 अगस्त तक बढ़ी, 19 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची
महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट रिवीजन का नया शेड्यूल जारी, 17 अगस्त को ड्राफ्ट; 19 अक्टूबर को फाइनल सूची
क्या यूरोप में अपनी पसंद के नेता चाहते हैं ट्रंप? जर्मन चांसलर ने दी अमेरिका को चेतावनी
वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
रामदास ने हाल ही में स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ की है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह पाला बदलने पर विचार कर रहे हैं।हालांकि रामदास का खेमा द्रमुक के संपर्क में है, लेकिन उसके विकल्प सीमित हो सकते हैं, क्योंकि वहां थोई थिरुमावालावन की वीसीके मौजूद है,जिससे पीएमके की कट्टर प्रतिद्वंदिता है।थिरुमावालावन ने निरंतर दोहराया है कि वह उस गठबंधन का हिस्सा कभी नहीं हो सकते, जिसमें पीएमके और बीजेपी शामिल हों।लेकिन रामदास का कहना है कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है।अब सियासत में एकमात्र लक्ष्य सत्ता पाना रह गया है, न कोई दोस्त है और न कोई दुश्मन या प्रतिद्वंदी।फिलहाल एक तरफ द्रमुक (स्टालिन), वीसीके (थिरुमावालावन), एमएनएम (कमल हासन), एमडीएमके (वायको), वामपंथी व कांग्रेस हैं और मुकाबले पर अन्ना द्रमुक (ईपीएस), पीएमके (अंबुमणि) और बीजेपी हैं।
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी चाहती है कि एएमएमके (दिनाकरन) डीएमडीके (दिवंगत एक्टर विजयकांत की पार्टी) और पीएमके (रामदास) एनडीए में लौट आएं।सबकी निगाहें स्टालिन की तरफ हैं कि वह 2021 को दोहरा सकते हैं या नहीं जब उनकी द्रमुक ने 173 में से 133 सीटों पर जीत दर्ज की थी।लेकिन बिना सुपरस्टार के तमिलनाडु के चुनाव होते नहीं हैं, इसलिए दोनों गठबंधन विजय की टीवीके पार्टी को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं।
अभिनेता विजय किस गठबंधन में जाएंगे
तमिलनाडु के चुनाव ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह होते हैं. रंगीन, तीखे संदेश और एल्फा स्टार्स. अनेक पार्टियों की स्थापना फिल्मी सितारों ने की. विजय नवीनतम हैं बल्कि इस वजह से भी कि लोगों तक राजनीतिक विचार पहुंचाने में सिनेमा सशक्त माध्यम रहा है. तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए चुनाव बहुकोणीय होने के नाते अधिक दिलचस्प होते हैं. छोटी-छोटी पार्टियों का महत्व बढ़ जाता है. रामदास की पीएमके को अपनी ओर खींचने के प्रयासों की यही वजह है।
लेख- शाहिद ए चौधरी के द्वारा
Tamil nadu politics pmk ramdas ambumani bjp nda election strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iran-US तनाव: इज़राइल में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमानों का जखीरा, परमाणु ठिकानों पर हमले की तैयारी से बढ़ा खतरा
Jul 18, 2026 | 04:28 PMBatwara 1947 Teaser: ‘मैं जीते जी मरना नहीं चाहता’, सनी देओल के दमदार एक्शन और इमोशन ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा
Jul 18, 2026 | 04:20 PMकोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 04:20 PMपश्चिम रेलवे का बड़ा सुरक्षा अपग्रेड: चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल पर लगेंगे नए हाइड्रोलिक बफर
Jul 18, 2026 | 04:18 PMMathura: पत्रकार पर जानलेवा हमला; फरह थाना क्षेत्र में बाइक रोककर लाठी-डंडों से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Jul 18, 2026 | 04:18 PMनागपुर में अवैध निजी बसों पर बड़ा एक्शन: HC के आदेश के बाद 22 बसों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव!
Jul 18, 2026 | 04:15 PMभोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका
Jul 18, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM














