-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sometimes Competition Sometimes Coordination Game Of Kho Kho Is Going On In Politics Too
निशानेबाज: कभी प्रतिस्पर्धा, कभी तालमेल, राजनीति में भी चल रहा खो-खो का खेल
- Written By: मृणाल पाठक
खो-खो में बहुत चपलता लगती है जैसे ही बैठे हुए खिलाड़ी की पीठ पर ‘खो’ कहते हुए हाथ लगा, उसे तुरंत दौड़ना पड़ता है। स्कूलों और खास तौर पर लड़कियों में खो-खो काफी लोकप्रिय रहा है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, भारत में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, टेनिस, बैडमिंटन, वालीबाल, बास्केटबाल जैसे कितने ही खेल विदेश से आए और हमने उन्हें अपना लिया लेकिन अब हम अपने देश के खेल खो-खो को 2036 के ओलंपिक में शामिल कराने की कोशिश करेंगे। इसकी शुरूआत भारत ने खो-खो विश्वकप के आयोजन से कर दी है। बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के भी प्रमुख हैं सबसे पहले 1936 के बर्लिन ओलंपिक में खो-खो खेल का प्रदर्शन किया गया था। 2020 में 6 देशों ने खो-खो में भाग लिया और अब 2015 में 55 देशों में यह खेल लोकप्रिय हो गया है।’’
हमने कहा, ‘‘खो-खो में बहुत चपलता लगती है जैसे ही बैठे हुए खिलाड़ी की पीठ पर ‘खो’ कहते हुए हाथ लगा, उसे तुरंत दौड़ना पड़ता है। स्कूलों और खास तौर पर लड़कियों में खो-खो काफी लोकप्रिय रहा है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, खो-खो वर्ल्ड कप आयोजित करने के पहले काफी मेहनत की गई। इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन ने 16 देशों के 62 कोच को दिल्ली बुलाकर ट्रेनिंग दी गई फिर ये कोच अपने देश जाकर टीम तैयार करने लगे। आस्ट्रेलिया, पोलैंड, नीदरलैंड, नेपाल और ब्राजील की खो-खो टीम वर्ल्डकप में भाग ले रही हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता होगी शुरू, 29 टीमों के 450 खिलाड़ी लाल मिट्टी में दिखाएंगे दम
खो-खो वर्ल्ड कप: फाइनल में धमाल मचाएगी भारतीय महिला और पुरुष टीम, आज होगा नेपाल से खिताबी मुकाबला
खो-खो विश्व कप 2025: भारतीय पुरुष और महिला टीम का विजयी अभियान जारी, दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘‘राजनीति में भी खो-खो खेला जाता है नए उत्साही, ऊर्जावान नेता पार्टी के पुराने नेता को खो कहकर भगा देते हैं। किसी पुराने मुख्यमंत्री को ‘खो’ कहकर दिल्ली भगा दिया जाता है जहां वह केंद्रीय मंत्री बन जाता है। बुजुर्ग नेताओं को ‘खो’ कह देने पर वह सीधे परामर्शदाता मंडल में चले जाते हैं। शरद पवार ने सिर्फ 38 वर्ष की उम्र में वसंतदादा पाटिल को मुख्यमंत्री पद से ‘खो’ कर दिया था। जो नेता चपल रहता है, वह चैंपियन बन जाता है। कुछ नेता केंद्र और राज्य के 2 खंभों के बीच इधर से उधर भागते रहते हैं। राजनीति में दिशाहीनता हो सकती है लेकिन खो-खो में एक खिलाड़ी यदि उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठता है तो उसके बगल वाला दक्षिण दिशा की ओर। खो-खो कैसा होता है, खेलो तो जानो!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Sometimes competition sometimes coordination game of kho kho is going on in politics too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














