-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Slogan Of Mahayuti In The Election Become One Only Then Everyone Will Be Safe
विधानसभा के चुनावी माहौल में महायुति का नारा: हो जाओ एक, तभी सब लोग रहेंगे सेफ
- Written By: मृणाल पाठक
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी ने 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' का नारा दिया है। इसी पर नवभारत के 'निशानेबाज' ने निशाना लगा दिया है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हम सेफ या सुरक्षित रहना चाहते हैं। बताइए इसके लिए क्या करें? कोई अच्छा सा उपाय बताइए।’’
हमने कहा, ‘‘धनवान लोग सेफ रहने के लिए अपने बंगले की ऊंची चहारदीवारी बनवाते हैं और गेट पर गार्ड रखते हैं जो किसी अनजाने व्यक्ति को फटकने नहीं देता। यदि आपने जिद की तो फोन से पूछता है कि फलां नामवाले व्यक्ति आए हैं। आप कहें तो आने देता हूं। नेताओं को सेफ रखने के लिए जेड या जेड प्लस सिक्योरिटी दी जाती है। इतने पर भी खतरा पीछा नहीं छोड़ता! सिक्योरिटी के बावजूद एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को शूट कर दिया गया था।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम नेताओं या वीआईपी सुरक्षा की बात नहीं कर रहे। यह बताइए कि सामान्य व्यक्ति कैसे सेफ रहे? पुराने जमाने में लोग घर में मजबूत चौखटवाला मोटा दरवाजा बनवाते थे। जिसे रात में बंद कर दिया जाता था। लोग घर में लाठी या भाला रखते थे। इस तरह सेफ रहने की इच्छा पहले से रही है। अमेरिका में लोग अपने घर में गन रखते हैं। किसी अनजाने व्यक्ति को घर में प्रवेश करने नहीं देते। मेलमैन (डाकिया) भी जब दरवाजे पर पार्सल रखकर काफी दूर निकल जाता है तब धीरे से दरवाजा खोलकर पार्सल उठा लेते हैं और फिर डोर लॉक कर देते हैं। खतरा वहां भी है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर गोली चली थी जो उनके कान को छूकर निकल गई।’’
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
यह भी पढ़ें- निशानेबाज- मल्लिकार्जुन का प्रधानमंत्री पर वार, उन्हें बताया झूठों का सरदार
हमने कहा, ‘‘नेताओं के लिए कभी-कभी सुरक्षा भी काम नहीं करती। इंदिरा गांधी को घर के नौकरों या सुरक्षा गार्डों ने गोलियों से छलनी कर डाला था जबकि वह उन पर बहुत भरोसा करती थीं। जहां तक सामान्य व्यक्ति की सुरक्षा की बात है, उसे हैवी ट्राफिक देखते हुए बहुत सावधानी से रास्ता पार करना चाहिए। फुटपाथ पर अतिक्रमण की वजह से सड़क के किनारे पैदल चलना भी रिस्की है। बाइक सवार उठाईगीरे महिलाओं का मंगलसूत्र, गले की चेन या पर्स खींचकर ले जाते हैं, इसलिए राह चलती महिलाएं भी सेफ नहीं हैं।”
हमने कहा, ‘‘अच्छा भला इंसान किसी डाक्टर के पास जाता है तो वह कहता है तुम बिल्कुल सेफ नहीं हो। सेफ रहना है तो हेपेटाइटिस, टाइफाइड और निमोनिया की वैक्सीन लगवा लो। एक मामूली सा मच्छर भी इंसान को चिकनगुनिया से पीड़ित कर सकता है। पैथालाजिकल जांच कराओ तो शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रोल, थाइराइड कुछ भी निकलेगा फिर बताओ इंसान कहां सेफ है? देश की राजधानी दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेनेवाले हमारे नेताओं के फेफड़े कितने सेफ हैं?’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, इतना सब सोचने की जरूरत ही नहीं है! बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और राकां (अजीत) की युति ने सीधा संदेश दिया है कि ‘एक हैं तो सेफ हैं’। इसलिए आवाज दो हम एक हैं।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Slogan of mahayuti in the election become one only then everyone will be safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














