-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mallikarjun Kharge Attacks Prime Minister Modi Calls Him The Leader Of Liars
निशानेबाज- मल्लिकार्जुन का प्रधानमंत्री पर वार, उन्हें बताया झूठों का सरदार
- Written By: मृणाल पाठक
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को 'झूठों का सरदार' कह दिया। इस पर 'निशानेबाज' ने क्या कुछ कहा पढ़िए और आनंद लीजिए।

पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आव देखा न ताव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झूठों का सरदार’ कह दिया। क्या पीएम को झूठा कहना खड़गे की कुंठा को दर्शाता है?’’
हमने कहा, ‘‘राजनीति में इस तरह के लांछन लगते ही रहते हैं और चुनाव किसी फ्री स्टाइल कुश्ती से कम नहीं होता। पालिटिक्स में आना है तो चमड़ी मोटी रखकर सब कुछ सहने की क्षमता रहनी चाहिए। समाजवादी नेता डा. राममनोहर लोहिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की शेरवानी और चूड़ीदार पायजामे पर टिप्पणी करते हुए इसे शाहजहां के तबलची की पोशाक कहा था। नेहरू ने इसका बुरा नहीं माना।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हमें वी। शांताराम की पुरानी फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ की याद आती है जिसमें फिल्म की हीरोइन संध्या गाती है- सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला, मुझे छोड़ चला बड़ा धोखेबाज निकला। राजेश खन्ना की एक फिल्म का नाम था- सच्चा झूठा! आपने गीत सुना होगा- मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोये, बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये। एक फिल्म का नाम है तू झूठी, मैं मक्कार!’’
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सभी कर रहे मतदाता को राजी, देखना होगा कौन मारेगा बाजी
हमने कहा, ‘‘संत कबीर दास ने कहा था- सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप! इसका अर्थ है कि सच बोलने से बड़ा कोई तप नहीं है और झूठ बोलने से बड़ा पाप कोई नहीं है। इतने पर भी लोग बात-बात में झूठ बोलते हैं। वकालत का धंधा झूठ पर ही चलता है। अदालत में झूठे गवाह पेश किए जाते हैं। हिटलर के सहयोगी गोएबल्स ने कहा था कि एक झूठ यदि 100 बार दोहराया जाए तो लोग उसे सच मानने लगते हैं। राजनीतिक पार्टियों का प्रचार भी ऐसा ही रहता है। जब सत्ता में आने पर नेताओं को चुनावी वादे की याद दिलाई जाए तो बेशर्मी से कहते हैं कि वह तो एक चुनावी जुमला था!’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, झूठ कहां नहीं है। स्वस्थ लोग बीमारी का बहाना कर छुट्टी लेते हैं। दफ्तर में देर से आने के लिए झूठा कारण बताते हैं। होमवर्क नहीं करने वाला विद्यार्थी टीचर के पूछने पर झूठ का सहारा लेता है। धर्मराज युधिष्ठिर ने द्रोणाचार्य के पूछने पर कहा था- अश्वत्थामा हतो, नरो वा कुंजरोवा (अश्वत्थामा मारा गया था, नर था या हाथी!) इससे शोकमग्न होकर द्रोणाचार्य ने शस्त्र त्याग दिए थे और मौका देखकर पांडवों के सेनापति दृष्टद्युम्न ने उनका सिर काट दिया था। झूठ बड़ा अनर्थ करवाता है। इसलिए कहा गया है- दिल को देखो, चेहरा ना देखो, चेहरों ने लाखों को लूटा, दिल सच्चा और चेहरा झूठा!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Mallikarjun kharge attacks prime minister modi calls him the leader of liars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













