-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Second Phase Of Polling For 122 Assembly Seats In Bihar Assembly Elections Today
नवभारत विशेष: दूसरे चरण की वोटिंग में सब कुछ दांव पर, 14 नवंबर को खुलेंगे किस्मत के सितारे
- Written By: दीपिका पाल
Bihar Assembly Election Second Phase: बिहार में ये पहले ऐसे विधानसभा चुनाव हैं, जिनको लेकर मतदाता बेहद खामोश हैं।यह खामोशी बेहद अप्रत्याशित है, इससे अगर 14 नवंबर को बेहद अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं।

दूसरे चरण की वोटिंग में सब कुछ दांव पर (सौ. सोशल
नवभारत डिजिटल डेस्क: आज बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे और आखिर चरण की वोटिंग है।पहले चरण में 121 विधानसभा चुनावों के लिए मत पड़े थे और आज 122 विधानसभा सीटों के लिए मत पड़ेंगे।कुल 243 विधानसभा सीटों वाली बिहार असेंबली के लिए पहले चरण में जो बंपर वोटिंग हुई थी, उसको लेकर यूं तो पक्ष-विपक्ष दोनों के दावे यही हैं कि उनके पक्ष में ही भारी मतदान हुआ है।बिहार में ये पहले ऐसे विधानसभा चुनाव हैं, जिनको लेकर मतदाता बेहद खामोश हैं।यह खामोशी बेहद अप्रत्याशित है, इससे अगर 14 नवंबर को बेहद अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।
जिस तरह पहले चरण के मतदान में 9 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई, उसे देखते हुए लग रहा है कि कुछ व्यापक और बेहद स्पष्ट समीकरण निर्मित हो रहा है।इन चुनावों का महत्व सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है बल्कि इनका व्यापक असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ना तय है।यही वजह है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से अपनी सारी ताकत झोंक दी गई है।अगर बिहार में महागठबंधन जीतता है, तो न सिर्फ देश के अगले राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में उसके जीतने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी वह सत्ता पक्ष के मुकाबले बड़ी चुनौती साबित होगा।
लेकिन अगर दूसरे चरण की वोटिंग में सत्ता पक्ष के खाते में जबर्दस्त वोटिंग होती है और तकनीकी रूप से 20 साल के बाद भी अपने मुख्यमंत्री पद की यात्रा जारी रखते हैं, तो यह न सिर्फ बिहार में एनडीए की जबर्दस्त ताकत का प्रदर्शन होगा बल्कि इन चुनावों के बाद मोदी सरकार की राजनीतिक हैसियत आज के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी।अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन अंततः अपनी अनेक योजनाओं के बावजूद 20 साल की एंटी इनकमबेंसी के चलते विधानसभा चुनाव हार जाता है, तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को न सिर्फ बिहार में सत्ता हासिल होगी बल्कि वह अगले लोकसभा चुनावों के लिए कहीं ज्यादा प्रोत्साहित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
इसलिए बिहार विधानसभा के ये चुनाव सत्ता हो या विपक्ष दोनों की राजनीतिक ताकत का पैमाना है और इस पैमाने में खरे उतरने के लिए दोनों गठबंधनों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है।विशेष रूप से कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में पुनर्वापसी, इन बिहार विधानसभा चुनावों के जरिए हो सकती है।अगर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती है, तो माना जाएगा कि राहुल गांधी की आक्रामक राजनीति देश के मतदाताओं को पसंद आ रही है।
मतदाता एनडीए से असंतुष्टः
विपक्ष का सौ फीसदी दावा है कि बिहार के मतदाता मौजूदा सत्ता गठबंधन से बेहद असंतुष्ट हैं, क्योंकि जिस तरह से बिहार में गरीबी, बेरोजगारी चरम पर है।विपक्ष ने भले बहुत जोर शोर से बिहार में मतदाता सूची के संशोधन का मुद्दा उठाया हो, लेकिन इस समय जमीन में यह मुख्य मुद्दा नहीं है।अगर महागठबंधन अपने किसी चुनावी वायदे के कारण, सत्ता पक्ष के गठबंधन से आगे है, तो वह बिहार के हर परिवार को एक सरकारी रोजगार देने का वायदा है।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
बिहार विधानसभा चुनाव
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो अगले साल जनवरी-फरवरी तक बिहार के मतदाताओं से किया गया हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वायदा पूरा हो जाएगा।जिस तरह से तेजस्वी यादव ने बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया है और अगले तीन महीनों में ही बिहार की हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये की रकम एकमुश्त डालने की घोषणा की है, उस घोषणा की कोई व्यवहारिक संभावना नजर नहीं आती।
लेख- नरेंद्र शर्मा के द्वारा
Second phase of polling for 122 assembly seats in bihar assembly elections today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














