-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Modi In Bhutan Expressed Grief Over Red Fort Blast
भूटान पहुंचे पीएम मोदी: लाल किला ब्लास्ट पर बोले “दु:खी मन से आया हूं”
- Written By: प्रिया सिंह
PM Modi in Bhutan: भूटान पहुंचे पीएम मोदी ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी (सोर्स - सोशल मीडिया)
PM Modi Expressed grief over Red Fort blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा पर हैं, जहां से उन्होंने इस घटना पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे दुखी मन से भूटान आए हैं और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
लाल किला ब्लास्ट पर पीएम मोदी का भूटान से बयान
भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में हुई इस भयावह घटना से वे बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, “मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम जो हुआ, उससे पूरा देश व्यथित है। प्रभावित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पूरा देश इस समय उनके साथ खड़ा है।” पीएम मोदी ने कहा कि इस आतंकी साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस हमले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Speaking in Thimphu, Bhutan. Watch. https://t.co/nLu0f5q5WY — Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025
रात भर एजेंसियों से संपर्क में रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने बताया कि वह पूरी रात जांच एजेंसियों से लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा, “हमारी एजेंसियां साजिश की जड़ तक जाएंगी। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने सुरक्षा बलों की तत्परता और जांबाजी की भी सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार उन्हें हर संभव सहायता दे रही है।
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah — Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025
भूटान में विश्व शांति का संदेश
भूटान में पीएम मोदी ने “ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल” में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना पर आधारित है। मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया के संत और श्रद्धालु शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें 1.4 अरब भारतीयों की प्रार्थनाएं भी शामिल हैं।”
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के भूटान दौरे पर: कहा भारत-भूटान की साझेदारी दोस्ती की मिसाल
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित, अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण
21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व
धमाके में 13 की मौत, 20 से अधिक घायल
सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की कई गाड़ियां और मेट्रो स्टेशन के बाहर लगे शीशे टूट गए। धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट एक कार के पास हुआ था, जिससे आग भी लग गई।
Pm modi in bhutan expressed grief over red fort blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














