16 मार्च का इतिहास: सचिन तेंदुलकर ने बनाया शतकों का शतक
Sachin Tendulkar 100th Century: 16 मार्च 2012 को सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा किया और इतिहास रच दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
Sachin 100th Century Asia Cup 2012 Bangladesh Match ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sachin Tendulkar 100th Century Asia Cup 2012 Bangladesh Match: मार्च का महीना क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। 16 मार्च भी क्रिकेट के लिए ऐसा ही एक ऐतिहासिक दिन है। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और सचिन तेंदुलकर किसी भगवान से कम नहीं हैं।
सोलह मार्च, 2012 वह दिन है जब सचिन ने एशिया कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुये मीरपुर स्थित शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में सैकड़ा जड़कर एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दरअसल एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन का यह 49वां शतक था और टेस्ट क्रिकेट में वह 51 शतक पहले ही लगा चुके थे।
इस तरह मास्टर ब्लास्टर ने शतकों का शतक पूरा किया। भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। इस मुकाम तक अभी कोई नहीं पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
1 मई 1960 महाराष्ट्र दिवस: विरासत की बात, शौर्य, अस्मिता और इतिहास का गौरवशाली दिन
Maharashtra 1960 vs 2026: क्या बदला, क्या नहीं? जानिए महाराष्ट्र कैसे बना भारत का ग्रोथ इंजन और अब आगे क्या
30 अप्रैल इतिहास : द्वितीय विश्व युद्ध का निर्णायक मोड़, दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर की आत्महत्या का दिन
नवभारत संपादकीय: अपात्र हो सकती हैं लाखों लाडकी बहीण, केवाईसी न कराने पर संकट
देश-दुनिया के इतिहास में 16 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1527 : बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।
1693 : इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होलकर का जन्म।
1846 : प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।
1901 : स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।
1910 : इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेला।
2000 : पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह मारने का आदेश दिया था जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें-नवभारत संपादकीय: संतुलित विदेश नीति पर चल रहा देश
2014: क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।
2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया।
2025 : पायल कपाडिया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को एशियाई फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
