आज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Traffic Light History: 5 अगस्त के इतिहास में 1914 में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट की शुरुआत व 1991 में लीला सेठ के किसी राज्य HC की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने जैसी ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ, इतिहास, सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
First Electric Traffic Signal: सड़क पर आपने जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल लगे देखे होंगे। यह जानना दिलचस्प होगा कि इसकी शुरूआत कब हुई। दरअसल पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की बत्ती ही हुआ करती थी, जिसमें एक रुकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी।
बाद में इसमें सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई। इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1991 में वह पांच अगस्त का ही दिन था जब न्यायमूर्ति लीला सेठ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। यह ओहदा हासिल करने वाली वह पहली महिला बनीं। दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश होने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Navabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
1888 : कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।
1912 : जापान में तोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वर्साय पर जर्मनी का अधिकार हो गया। इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
1960 : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 : रुस, ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध संधि की।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का ‘साइंस’ पत्रिका में दावा किया।
2019: भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत प्रदत्त विशेष दर्जे को रद्द किया।
2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी।
2022: गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले में हमास के कमांडर समेत सात लोगों की मौत।
2024 : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
