-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Rishi Sunak May Lose The Post Of Prime Minister
कंजरवेटिव पार्टी का प्रभाव घटा, ऋषि सुनक खो सकते हैं प्रधानमंत्री पद
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

किसी नेता की किस्मत हमेशा एक सी नहीं रहती। उत्थान और पतन जीवन के अंग हैं। ऐसा अनुमान है कि इस वर्ष की दूसरी छमाही अर्थात जुलाई से दिसंबर तक ब्रिटेन में कभी भी होनेवाले हाउस ऑफ कामन्स के चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की गद्दी खतरे में पड़ सकती है। एक सर्वेक्षण के अनुसार सुनक की कंजरवेटिव पार्टी (अनुदार दल) को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है और मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी की जबरदस्त जीत हो सकती है। जब ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बने थे तो भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई थी कि 2 सदी से ज्यादा समय तक भारत पर हूकूमत करनेवाले अंग्रेजों के देश का शासन भारतीय मूल के व्यक्ति के हाथों में आ गया।
ऋषि सुनक इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति व राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति के दामाद होने से उनका भारत से नाता और गहरा है। ब्रिटेन में 18,000 से अधिक लोगों पर सर्वे कराया गया जिसमें यह बात सामने आई कि विपक्षी नेता कीर स्टार्मर के नेतृत्ववाली लेबर पार्टी हाउस ऑफ कामन्स की कुल 403 में से 326 सीटें जीतते नजर आ रही है अर्थात उसे तीन चौथाई से ज्यादा बहुमत मिल सकता है। इसके विपरीत ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के केवल 155 सीटें जीतने का अनुमान है। इसके पूर्व 1997 में भी लेबर पार्टी जीती थी।
उस समय टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री जॉन मेजर की अगुवाई वाली कंजरवेटिव पार्टी को बुरी तरह हराया था। ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है। इसमें सुनक की पार्टी के अन्य नेता जेरेमी हंट, मिशेल डोनलान, पेनी मार्डेन्ट, जैकब रीस मॉग भी चुनाव हार सकते हैं। ब्रिटेन के इस सबसे बड़े सर्वे के अनुसार लेबर पार्टी को 41 प्रतिशत, कंजरवेटिव पार्टी को 24 प्रतिशत, लिबरल डेमोक्रेटस को 12 प्रतिशत, ग्रीन पार्टी को 7 प्रतिशत, रिफार्म यूके को 12 प्रतिशत तथा अन्य को 1 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
ब्रिटेन में आम तौर पर लेबर पार्टी बहुत कम अवसरों पर चुनाव जीतती है लेकिन इस समय ब्रिटिश राजनीति में उसका प्रभाव बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। सुनक के पहले कंजरवेटिव पार्टी के संसदीय दल ने लिज हंट को पीएम बनाया था लेकिन शीघ्र ही पता चल गया कि सुनक की संपूर्ण पार्टी स्तर पर अधिक लोकप्रियता है। इसलिए लिज ने इस्तीफा दिया और सुनक पीएम बने। अब यदि वह अपनी पार्टी को कुछ महीनों के भीतर मजबूत नहीं बना पाए तो उनका पीएम पद खतरे में आ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर आज दे सकते हैं इस्तीफा, एंडी बर्नहैम के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ!
Rishi sunak may lose the post of prime minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














