- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pmpml Preparing To Start E Cab Service
पीएमपीएमएल की ई-कैब सेवा शुरू करने की तैयारी
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) शहर में इलेक्ट्रिक कैब (E-Cab) सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। हालांकि, पीएमपीएमएल यात्रियों के एक संगठन, पीएमपी प्रवासी मंच के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवा के अधिकारियों को नई सेवा शुरू करने के बजाय अपनी मौजूदा सेवा में सुधार करने की जरूरत है। ई-कैब सेवा पैसों की बर्बादी के अतिरिक्त और कुछ नहीं।
पीएमपीएमएल जनता को एक बस स्टॉप से दूसरे बस स्टॉप तक सेवा प्रदान करती रही है, लेकिन यात्रियों को लास्ट-मील कनेक्टिविटी के लिए सेवा प्रदान करने की भी आवश्यकता है क्योंकि यात्रियों को बस स्टॉप से अपने गंतव्य तक पहुंचने और आने-जाने के लिए और प्रयास करने पड़ते हैं। पीएमपीएमएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक लक्ष्मीनारायण मिश्र (Laxminarayan Mishra) ने कहा कि एमपीएमएल ने ई-कार सेवा के माध्यम से इस अंतर को दूर करने की योजना बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
अजित पवार हादसे के 20 दिन बाद भी DGCA खामोश; रोहित पवार की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी
Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज
सस्ते दरों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा
उन्होंने कहा कि निजी कैब सेवाएं पहले से ही शहर में चल रही हैं और घर-घर आने-जाने की सेवा प्रदान कर रही हैं। निजी कैब ऑपरेटर यात्रियों से मनमाना पैसे वसूल करते हैं, जबकि पीएमएल ने इसे सस्ती दर पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। ऑटोरिक्शा नियंत्रण से बाहर हैं और मीटर आधारित किराए के बावजूद अपनी इच्छा के अनुसार यात्री किराया वसूल कर नियमों का उल्लंघन करते हैं। पीएमपीएमएल कैब सर्विस फ्लैट रेट पर होगी।
पिंक वुमन कैब भी संचालित होंगे
मिश्रा ने कहा कि ई-कैब सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी, जो वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए एक बड़ी मदद होगी। उन्होंने कहा समर्पित 24 X 7 सेवा पीएमपीएमएल के परिचालन क्षेत्र में होगी और इसमें महिला ड्राइवरों के साथ पिंक वुमन कैब भी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सेवा यात्रियों को विश्वास और आश्वासन प्रदान करेगी।
पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ दर्शन के लिए भी होगा संचालन
मिश्रा ने कहा कि पीएमपीएमएल को पहले ही पांच एजेंसियों से प्रस्ताव मिल चुके हैं और जल्द ही एजेंसी को पांच साल के लिए अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रिक कैब के बेड़े को संचालित करने का फैसला करने के लिए प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पैनिक बटन से लैस कम्पैटिबल ई-वाहन के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और बाजारों के प्रमुख स्थानों पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक अवसरों और राष्ट्रीय छुट्टियों के लिए पुणे दर्शन और पिंपरी-चिंचवड़ दर्शन सेवाओं के साथ-साथ समर्पित ई-कैब संचालन भी होंगे।
Pmpml preparing to start e cab service
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार
Feb 17, 2026 | 10:42 AMठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब
Feb 17, 2026 | 10:40 AMEpstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: कहा- ‘वह नहीं चाहता था कि मैं राष्ट्रपति बनूं’
Feb 17, 2026 | 10:38 AMटीपू सुल्तान विवाद: शिवाजी महाराज के अपमान पर क्यों चुप हैं ठाकरे, बीजेपी ने पूछा तीखा सवाल
Feb 17, 2026 | 10:35 AMबॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AM‘हम खुद को शिव को सौंप रहे…’, बेटे की मौत के सदमे में मां-बाप ने महाशिवरात्रि पर दी जान
Feb 17, 2026 | 10:28 AMशिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














