-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Percentage Works In Politics
आज का निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज, लेकिन राजनीति में है परसेंटेज
- Written By: दीपिका पाल
एक जमाना था जब 60 प्रतिशत नंबर लेकर प्रथम श्रेणी में पास होना और किसी विषय में 75 प्रतिशत अंक लेकर डिस्टिंक्शन पाना गौरवपूर्ण माना जाता था. अब तो 90 परसेंट से कम वालों की भी कोई कद्र नहीं है।

आज का निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, परीक्षा सीजन चल रहा है लेकिन हमें समझ में नहीं आता कि परसेंटेज या प्रतिशत कैसे निकाला जाए. इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से परसेंटाइल शब्द भी चल पड़ा है. एक जमाना था जब 60 प्रतिशत नंबर लेकर प्रथम श्रेणी में पास होना और किसी विषय में 75 प्रतिशत अंक लेकर डिस्टिंक्शन पाना गौरवपूर्ण माना जाता था. अब तो 90 परसेंट से कम वालों की भी कोई कद्र नहीं है. विद्यार्थी पर दबाव रहता है कि ज्यादा से ज्यादा मार्क्स हासिल करे।
कुछ तो शतप्रतिशत तक नंबर ले आते हैं. क्या इसका मतलब यह है कि उनकी अक्ल किताब के लेखक के बराबर होती है?’ हमने कहा, ‘आपको मालूम होना चाहिए कि दुनिया का सारा व्यवहार परसेंटेज पर चलता है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प इसमें माहिर हैं. उन्होंने अपने देश में आनेवाले इस्पात और अल्यूमीनियम पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया. इस वजह से विदेश से आनेवाला माल महंगा हो जाएगा और अमेरिका में स्टील व अल्यूमीनियम इंडस्ट्री को प्रोत्साहन मिलेगा. वहां अधिक लोगों को रोजगार हासिल होगा।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम समझ गए कि परसेंटेज के गणित के भरोसे ट्रम्प अमेरिका को पुन: शक्तिशाली या ग्रेट बनाना चाहते हैं. हमें उनसे कुछ सीखना चाहिए.’ हमने कहा, ‘अपने देश के नेता और अधिकारी भी परसेंटेज निकालने में प्रवीण हैं. विकास का रथ परसेंटेज के पहियों पर चलता है. मंत्री, सांसद, विधायकों, अफसरों को जो ठेकेदार ज्यादा परसेंटेज देता है उसका टेंडर पास हो जाता है. सारा खेल दलाली और कमीशन का है. कितने ही अफसर अपने वेतन से ज्यादा तो कमीशन में कमा लेते हैं. परसेंटेज के लालच में एक सड़क साल में 4 बार खोदी और बनाई जाती है. कुछ योजनाएं सिर्फ कागज पर रहती हैं लेकिन उनकी निर्माण लागत का परसेंटेज पहले ही बांट लिया जाता है।’
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज स्व. राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उन्हें परसेंटेज का रहस्य मालूम था. उन्होंने कहा था कि हम केंद्र से गरीब के लिए 1 रुपया भेजते हैं लेकिन उसे सिर्फ 15 पैसे मिल पाते हैं मतलब यह कि 85 प्रतिशत रकम बीच के लोग खा जाते हैं.’ हमने कहा, ‘अब डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर या डीबीटी से रकम भेजी जाती है लेकिन फिर भी भ्रष्टाचारी लोग अपनी कमाई का रास्ता निकाल ही लेते हैं. नेताओं की राजनीति वोटों के परसेंटेज पर निर्भर रहती है. अगड़े-पिछड़े, जाति, भाषा सभी का परसेंटेज निकाल कर स्वार्थ पूरा किया जाता है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Percentage works in politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














