-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bjp Took Action Against Its Rebel Leaders In Haryana And Rajasthan
आज का निशानेबाज: अब कहां खोजोगे त्यागी हर पार्टी में मिलेंगे बागी
- Written By: दीपिका पाल
राजनीति के बाग में बागियों की पैदावार होती रहती है। किसी जमाने में नेता त्यागीहुआ करते थे लेकिन अब उनको बागी बनते देर नहीं लगती. जब तक मतलब पूरा होता है।

आज का निशानेबाज (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, बीजेपी ने हरियाणा और राजस्थान में अपने बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है. क्या आपको लगता है कि नोटिस मिलने से इन नेताओं की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी ?’हमने कहा, ‘राजनीति के बाग में बागियों की पैदावार होती रहती है। किसी जमाने में नेता त्यागीहुआ करते थे लेकिन अब उनको बागी बनते देर नहीं लगती. जब तक मतलब पूरा होता है। नेता की तबियत बाग-बाग रहती है, अगर स्वार्थ नहीं सधा या उपेक्षा हुई तो वह बगावत का झंडा उठा लेता है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘जब अनुशासन कमजोर होता है तो कुछ नेता दुःशासन बन जाते हैं और अपनी ही पार्टी का चीरहरण करने लगते हैं. महत्वाकांक्षी नेता कभी अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट नहीं रहता. वह कार्यकर्ता से कार्पोरेटर, कार्पोरेटर से विधायक और फिर मंत्री बनना चाहता है. इसके बाद सीएम बनने का सपना देखता है.’ हमने कहा, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होते. काबिलियत और किस्मत से ही कोई नेता आगे बढ़ पाता है।
कितने ही लोग निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर जिंदगी भर दरी बिछाने या मंच पर कुर्सी लगाने काम करते हैं. उस कुर्सी पर वह बैठ नहीं पाते.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जो नेता राजनीति के दांवपेंच जानता है वह हमेशा मौके की ताक में रहता है. तालाब में बगुला एक टांग पर स्थिर खड़ा रहता है. जब मछली निकट आती है तो तुरंत चोंच बढ़ाकर निगल जाता है. राजनीति के सरोवर में भी बगुला भगत नजर आएंगे जो अवसर मिलते ही अपना रंग दिखाते हैं और अपने तरीके से सौदेबाजी करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यदि वे कमजोर निकले तो उन्हें कोई नहीं पूछता लेकिन दमदार दिखाई दिए तो पार्टी उन्हें आश्वासन देकर मना लेती है. एक पार्टी के बागियों को दूसरी पार्टी अपने यहां आने का न्योता देती है. एक तिहाई विधायक तोड़ कर अलग गुट बनाओ और इसके बाद नया गठबंधन कर लो. आपरेशन लोटस के जरिए बीजेपी ने यही किया लेकिन अब हरियाणा में उसके भी असंतुष्ट नेता अपना रंग दिखाने लगे हैं. बागी के मन की मुराद पूरी हो जाए तो उसे बागेश्वर धाम जाने जैसा सुख मिलता है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bjp took action against its rebel leaders in haryana and rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














