- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pawar Family Is Limited To Baramati Only
सिर्फ बारामती तक ही सीमित पवार परिवार
लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा को हराकर बारामती की सीट जीत ली। बारामती पहले से ही पवार परिवार का गढ़ रहा है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार हों या उनका समूचा परिवार, उन सभी की प्राथमिकता सिर्फ बारामती ही है और आगे भी रहेगी। वही उनका गढ़ है। लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा को हराकर बारामती की सीट जीत ली। इस चुनाव में अजीत पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार ने अपने चाचा शरद पवार का साथ दिया था और सुप्रिया के खिलाफ सुनेत्रा को मैदान में उतारने के लिए अजीत की कड़ी आलोचना की थी।
बारामती लोकसभा चुनाव में पटकनी देने के बाद अब शरद पवार अक्टूबर में होनेवाले विधानसभा चुनाव में भी अजीत पवार को सबक सिखाना चाहते हैं। इस उद्देश्य से शरद पवार बारामती की जिम्मेदारी अब युगेंद्र पवार को सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने जनता दरबार के कार्यक्रम में युगेंद्र को लांच किया। युगेंद्र अजीत पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं। इस तरह वे शरद पवार के पोते हुए। वर्तमान में बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार विधायक हैं। अजीत को उनके भतीजे युगेंद्र पवार विधानसभा चुनाव में टक्कर देंगे। अजीत ने अपने चाचा शरद पवार की खिलाफत की तो अब युगेंद्र अपने चाचा अजीत पवार से चुनावी मैदान में भिड़ेंगे।
दूसरा मुद्दा यह है कि राजनीति में कोई स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होते। यद्यपि प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को ‘भटकती आत्मा’ कहा था लेकिन इतने पर भी शरद पवार बारामती, दौंड और पुरंदर तहसील के औद्योगिक विकास के लिए और वहां बड़े उद्योग लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनकी मदद लेंगे। मोदी भी जान गए हैं कि शरद पवार की मदद कर वह उन्हें एनडीए में आने के लिए राजी कर सकते हैं क्योंकि अजीत पवार को युति में साथ रखने से बीजेपी को कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि सीटों का नुकसान हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: वारकरी पर सियासत: शिरसाट का पवार पर निशाना, कहा- जातीय रंग देना गलत है
महिला होने के आधार पर न हो मेरे काम का मूल्यांकन, बारामती उपचुनाव प्रचार की शुरुआत में बोलीं सुनेत्रा पवार
शरद पवार के ‘वारकरी’ बयान पर महाराष्ट्र में संग्राम, कहा- 60% लोग धर्मांधता फैला रहे, भाजपा और शिंदे गुट का पल
बारामती उपचुनाव में संग्राम, कांग्रेस के हटते ही 30 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मैदान में बचे अब 23 दावेदार
खुद शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी ने मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी की लेकिन मैंने उस पर ध्यान नहीं दिया। हमें बारामती परिसर की औद्योगिक स्थिति में सुधार के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मदद की जरूरत है। पवार ने याद दिलाया कि जब यशवंतराव चव्हाण मुख्यमंत्री थे तब पुणे में एमआईडीसी के बाद बारामती, जेजुरी, भिगवण, चाकण और शिरवल में एमआईडीसी नेटवर्क फैलता गया जिससे समूचे क्षेत्र की तस्वीर बदल गई और बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिला। सभी जानते हैं कि पवार परिवार का एक मात्र उद्देश्य बारामती का अधिकतम विकास करना है। उन्हें मराठवाडा और विदर्भ के विकास से कभी कोई सरोकार नहीं रहा। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Pawar family is limited to baramati only
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














