- Hindi News »
- Special Coverage »
- Now Survey Of Idgah Adjacent To Shri Krishna Birthplace Is Also Being Conducted
काशी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे ईदगाह का भी सर्वे
- Written By: वैष्णवी वंजारी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर से लगी ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने के कुछ सप्ताह बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर के एएसआई सर्वे को मंजूरी दे दी। हाईकोर्ट ने सर्वेक्षण के लिए अदालत की निगरानी में एक एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की मांग को स्वीकार कर लिया। एएसआई का सर्वे कब होगा व उसमें कितने लोग शामिल होंगे, यह 18 दिसंबर को तय होगा। हिंदू याचिकाकर्ताओं का पुरजोर दावा है कि भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर मस्जिद बनाई गई। वहां पहले मंदिर था जिसे औरंगजेब के आदेश पर तोड़कर मस्जिद निर्मित की गई।
माना जा रहा है कि कोर्ट वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के समान मथुरा में भी वीडियोग्राफी सर्वे करा सकता है। यह मामला कुल 13। 37 एकड़ जमीन का है। इसमें से 11 एकड़ में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर है जबकि 2। 37 एकड़ में मस्जिद बनी है। इस विवाद में 18 याचिकाएं मथुरा कोर्ट में थीं। इन्हीं में से एक याचिका श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशवदेव की ओर से हरिशंकर जैन, विष्णु जैन व रंजना अग्निहोत्री ने दायर की और सर्वे की मांग की। बाद में हाईकोर्ट ने अन्य 17 याचिकाएं इसमें जोड़ दीं। इसी से जुड़ा एक मामला सुप्रीम कोर्ट में है जिस पर 9 जनवरी को सुनवाई होगी।
हिंदू पक्ष के तर्क
13। 37 एकड़ की पूरी जमीन श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर है। यहां पर कटरा केशव देव मंदिर को औरंगजेब के आदेश पर 1669-70 में तोड़कर मस्जिद बनाई गई जिसका जिक्र 16वीं सदी में लिखी गई ‘अखबारात’ में भी है। मस्जिद की दीवारों पर कमल और शेषनाग के चिन्ह बने हैं जो हिंदू आस्था को दर्शाते हैं। यह मस्जिद अवैध है जिसे हटाने के आदेश दिए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
छोटी उम्र-बड़ी उपलब्धि, देवव्रत महेश रेखे ने 50 दिनों में ही पूरा किया दंडक्रम पारायण, मोदी भी मुरीद
भारत की इन पवित्र जगहों पर करें पूर्वजों का श्राद्ध, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति
मोक्ष की नगरी में बाढ़ का कहर, घाट डूबे तो छतों पर जल रहीं चिताएं, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा
मुस्लिम पक्ष की दलीलें
मुस्लिम पक्ष ने 1991 के पूजा स्थल कानून का हवाला दिया जो किसी भी पूजा स्थल की धार्मिक स्थिति को 15 अगस्त 1947 की तरह बनाए रखता है। 12 अक्टूबर 1968 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ और ईदगाह के बीच समझौता हुआ था जिसमें 2। 37 एकड़ जमीन मस्जिद को दे दी गई। बाद में सेवा संघ भंग हो गया। हिंदू पक्ष इस समझौते को अवैध बताता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन ने शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे की 8 लोगों की याचिका को अनुमति दी जिनमें भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की अगली मित्र (नेक्स्ट फ्रेंड) के तौर पर रंजना अग्निहोत्री शामिल हैं। यूपी सुन्नी सेंट्रल बोर्ड के वकील पुनीत गुप्ता ने कहा कि हमने हिंदू पक्ष के आवेदन को रद्द करने की मांग की है। हम चाहते थे कि हमारे आवेदन पर पहले सुनवाई हो लेकिन हिंदू पक्ष ने कहा कि उसके आवेदन की आदेश 26 नियम 9 सीबीसी के तहत पहले सुनवाई होनी चाहिए। हाईकोर्ट के इस आर्डर को मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
किसी पक्ष का नुकसान नहीं
हाईकोर्ट जज मयंक कुमार जैन ने कहा कि कमिश्नर के रूप में 3 वकीलों की नियुक्ति से किसी भी पक्ष का कोई नुकसान नहीं होगा। कमिश्नर की रिपोर्ट केस की गुणवत्ता पर असर नहीं डालेगी। ढांचे को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। कमीशन नियुक्त करने की याचिका इस आधार पर नहीं ठुकराई जा सकती कि यह लगभग 3 वर्ष विलंब से दायर की गई। कमीशन के गठन को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों की राय सुनी जाएगी। यदि कमीशन की रिपोर्ट पर किसी को शिकायत होगी तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा।
Now survey of idgah adjacent to shri krishna birthplace is also being conducted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PM29 मई तक CBI रिमांड में समर्थ सिंह; जांच एजेंसी ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की रखी मांग
May 27, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














