- Hindi News »
- Special Coverage »
- Necessary To Learn A Lesson From The Tirupati Temple Accident
संपादकीय: सुरक्षित दर्शन के नाम पर फिर फेल हुआ भीड़ का मैनेजमेंट, तिरुपति मंदिर हादसे से सबक लेना जरूरी
तिरूपति बालाजी मंदिर हादसे के बाद सुरक्षा कर्मचारियों की तादाद बढ़ाकर तथा प्रवेश और निर्गम के मार्ग पर निगरानी रखकर ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं। ऐसे ही महाकुंभ मेले में भी कड़ी सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल

तिरुपति बालाजी मंदिर हादसे से सबक (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ होती है। वैकुंठ एकादशी के 2 दिन पूर्व वहां वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन के लिए टोकन बांटे जा रहे थे तभी एक बीमार भक्त को कतार से निकाल कर बाहर ले जाने के लिए गेट खोले गए। इससे कुछ श्रद्धालु लाइन तोड़कर आगे बढ़े और भगदड़ मच गई। इसमें कुचलकर 6 व्यक्ति मारे गए तथा 30 से ज्यादा घायल हो गए। टोकन लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी थी। वैकुंठ एकादशी के आसपास वहां प्रतिवर्ष 2 से 3 लाख दर्शनार्थियों की भीड़ होती है।
यह मान्यता है कि वैकुंठ द्वार से भगवान के दर्शन करने पर भक्त को वैकुंठ में स्थान मिलता है। यह हादसा तिरुपति के विष्णु निवास और रामानायडू क्षेत्र के पास हुआ। पुलिस, सुरक्षाकर्मी व मंदिर के कर्मचारी भगदड़ को रोकने में विफल रहे। जहां लाखों की भीड़ उमड़ती है वहां कतार के लिए कठघरे लगाकर और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी रखकर ही लोगों को नियंत्रित रखा जा सकता है। गत वर्ष भी उत्तरप्रदेश के एक धार्मिक समारोह में भगदड़ मचने से 120 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। देश के प्रसिद्ध मंदिरों, धार्मिक समारोहों, प्रवचन स्थलों व मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ में यदि भगदड़ मची तो स्त्री, बच्चे और वृद्ध चपेट में आ जाते हैं। जो धक्का लगने से गिरा वह उठ नहीं पाता और अन्य लोग उसे रौंदते-कुचलते हुए आगे बढ़ जाते हैं। कोई किसी को उठाने या बचाने की कोशिश करे तो वह भी कुचला जा सकता है।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारी भीड़ की वजह से ऐसा हुआ। इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे दिया गया है। जाहिर है कि पुलिस और देवस्थानम के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा हुआ। अचानक गेट खोलने से भीड़ कतार तोड़कर उस ओर दौड़ पड़ी। सुरक्षा कर्मचारियों की तादाद बढ़ाकर तथा प्रवेश और निर्गम के मार्ग पर निगरानी रखकर ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं। ऐसे ही प्रयागराज में होनेवाले महाकुंभ मेले में भी कड़ी सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1954 में वहां मची भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हुई थी। खास तौर पर नेता-अभिनेता और वीआईपी को देखने भीड़ उमड़ पड़ती है इसलिए अत्यंत सतर्कता आवश्यक है। ऐसे हादसे मथुरा, वैष्णोदेवी, केरल के सबरीमाला और सातारा के मांढरादेवी धर्मस्थलों में हो चुके हैं। जरूरत हो तो भीड़ नियंत्रण के लिए एआई का उपयोग किया जाए। गत वर्ष तिरुपति बालाजी मंदिर में 2।55 करोड़ तीर्थयात्री आए थे और 1,365 करोड़ रुपए हुंडी में जमा हुए थे। वहां की व्यवस्था की लोग सराहना करते हैं लेकिन यदि भीड़ पर नियंत्रण न हो तो ऐसे हादसे हो जाते हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Necessary to learn a lesson from the tirupati temple accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














