- Hindi News »
- Special Coverage »
- Navabharat Nishanebaaz Maharashtra Electricity Bill Price Cut Devabhau Government Relief News
नवभारत निशानेबाज: देवाभाऊ ने किया उपकार, सस्ती बिजली का उपहार
Maharashtra Electricity Rate Cut 2026: महाराष्ट्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए बिजली की दरों में 10% से 14% तक की कटौती का ऐलान किया है। जानिए कैसे यह फैसला आपकी रसोई का बजट सुधारेगा।
- Written By: आकाश मसने

महाराष्ट्र में बिजली सस्ती (डिजाइन फोटो)
Navabharat Nishanebaaz: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवाभाऊ की देवकृपा से बिजली सस्ती होने वाली है। यह मत समझना कि 1 अप्रैल से सस्ती बिजली देने की घोषणा कर आपको अप्रैल फूल बनाया जा रहा है। अब कुकिंग गैस का संकट भूलकर बिजली के इंडक्शन कुकर पर खाना पकाइए। आपको 10 से 14 प्रतिशत तक बिजली बिल में राहत मिलनेवाली है। मुख्यमंत्री ने महायुति सरकार की स्थापना के समय जो वचन दिया था, उसे पूरा कर दिखाया। आपको कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी कि जो वादा किया है, निभाना पड़ेगा।’
हमने कहा, ‘बिजली के महत्व को समझते हुए फिल्मी गीत लिखे गए हैं जैसे कि बादल-बिजली, चंदन-पानी जैसा अपना प्यार, लेना होगा जनम हमें कई- कई बार। बिजली गिराने मैं चली आई, कहते हैं मुझको हवा-हवाई। बिजली के बल्ब का आविष्कार टॉमस अल्वा एडीसन ने किया था। विदर्भ की बिजली से मुंबई, पुणे, नासिक जैसे शहर जगमगाते हैं और पश्चिम महाराष्ट्र के उद्योग चलते हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘जब बिजली उपलब्ध नहीं थी तो लोग दीया, चिमनी या लालटेन जलाया करते थे। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह आज भी लालटेन है। उन्होंने इसे अपग्रेड नहीं किया। कहते हैं आज भी बिहार के कितने ही गांवों में बिजली नहीं है। लोग खम्बे में लगे बिजली के तार चुराकर बेच देते हैं तो अंधेरा ही रहेगा। बिजली के लैंप पोस्ट के नीचे बैठकर पढ़ाई करने वाले आगे चलकर महापुरुष बन गए। अब इंसान बिना बिजली के जी नहीं सकता। उसे फैन, कूलर, एसी सबकुछ चाहिए। पहले एक भाई दूसरे की फिक्र करता था, अब वाई-फाई कनेक्शन चला जाए तो लोग बेचैन हो जाते हैं। फ्रिज, माइक्रोवेव, वैक्यूम क्लीनर, वाटर हीटर, मिक्सी, टीवी, कंप्यूटर, टंकी में पानी चढ़ाने वाले पम्प सभी के लिए बिजली की सप्लाई अनिवार्य है।’
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में पेयजल योजना के श्रेय पर महासंग्राम: उबाठा के 6 नगरसेवक निष्कासित, जमकर हुआ हंगामा
कैप्टन खरात मामले में सुषमा अंधारे का बड़ा धमाका: केसरकर, चाकणकर और गोडसे पर लगाए गंभीर आरोप, फोटो किए जारी
हेल्थकेयर का ग्लोबल हब बनेगा महाराष्ट्र, ‘पल्स 2026’ में बोले CM फडणवीस और सुनेत्रा पवार
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र में ‘लव जिहाद’ बिल पर विपक्ष में दिखी फूट
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: अब जमीनी जंग में उतरेंगे मशीनी योद्धा, बदलेगा युद्धों का चेहरा
हमने कहा, ‘निशानेबाज, बिजली का उपयोग सावधानी से करना चाहिए। कितने ही लोग बिजली का शॉक लगने से जान गंवा बैठते हैं। कूलर में पानी भरते समय ध्यान रखना चाहिए कि उसमें करेंट तो नहीं आ रहा है। आसमान से गिरनेवाली बिजली से भी बचकर रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बिजली तो सस्ती कर दी लेकिन बाकी वस्तुओं की महंगाई जनता को झटका दे रही है।’
Navabharat nishanebaaz maharashtra electricity bill price cut devabhau government relief news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 135 करोड़ की जलापूर्ति योजना मंजूर
Mar 28, 2026 | 01:33 PM‘मिडिल-ईस्ट जंग से कई देशों में खाने-पीने का संकट…भारत पूरी ताकत से लड़ेगा’, नोएडा में क्या बोले PM मोदी?
Mar 28, 2026 | 01:31 PMकेरलम चुनाव: कितना मजबूत है वट्टियूरकावु का सियासी व्यूह, क्या लेफ्ट बचा पाएगा अपना किला या BJP मारेगी बाजी?
Mar 28, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा में पेयजल योजना के श्रेय पर महासंग्राम: उबाठा के 6 नगरसेवक निष्कासित, जमकर हुआ हंगामा
Mar 28, 2026 | 01:20 PMRedmi के नए फोन में 2 दिन चलेगी बैटरी, 13 हजार से कम में मिलेगे शानदार फीचर्स
Mar 28, 2026 | 01:08 PMबांग्लादेशी फैंस के लिए खुशखबरी! IPL प्रसारण पर लगी रोक हटी, आज के ओपनिंग मैच से पहले आया बड़ा आदेश
Mar 28, 2026 | 01:07 PMबीएड सीईटी परीक्षा में बड़ा ‘धोखा’! सर्वर ठप होने से परीक्षा रद्द, केंद्रों पर छात्रों का भारी हंगामा
Mar 28, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













