Redmi के नए फोन में 2 दिन चलेगी बैटरी, 13 हजार से कम में मिलेगे शानदार फीचर्स

Redmi 15A Price In India Launch: Redmi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15A लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहते है।
2-Day Battery Life for ₹12,999: Redmi Launches New Phone
Redmi 15A (Source. Redmi)
Updated on

Redmi 15A 5G Budget Smartphone: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15A लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आज के समय में बजट स्मार्टफोन यूजर्स भी 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन और स्मूथ परफॉर्मेंस की उम्मीद रखते हैं, और Redmi 15A इन्हीं जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करता है।

कीमत और उपलब्धता: जेब पर हल्का, फीचर्स में भारी

Redmi 15A की शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा:

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499
  • टॉप वेरिएंट ₹16,499 तक जाता है
  • यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल से Flipkart, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बड़ी स्क्रीन का मजा: 120Hz डिस्प्ले से स्मूथ एक्सपीरियंस

इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप वीडियो देख रहे हों या सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों, हर चीज काफी स्मूथ और शानदार लगेगी। बड़ी स्क्रीन का फायदा गेमिंग और मूवी देखने में भी साफ नजर आता है।

परफॉर्मेंस: 5G के साथ दमदार प्रोसेसर

Redmi 15A में Unisoc T8300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह फोन 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। खास बात यह है कि स्टोरेज को MicroSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ा फायदा है।

कैमरा: डेली यूज के लिए परफेक्ट

फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक करता है। वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए उपयुक्त है। यह सेटअप रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है।

बैटरी है सबसे बड़ा हथियार

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2 दिन तक चल सकती है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर और अपडेट: लंबे समय तक टेंशन खत्म

Redmi 15A Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है, जो इस बजट में बड़ी बात है।

बजट में बेस्ट डील?

Redmi 15A उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बनकर उभरा है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G और अच्छे फीचर्स चाहते हैं। यह फोन मिडिल क्लास यूजर्स के लिए वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com