- Hindi News »
- Special Coverage »
- Navabharat Nishanebaaz Bengaluru Cet Exam Kripanidhi College Janeyu Controversy
नवभारत निशानेबाज: परीक्षा हॉल में ब्राह्मण छात्रों को जनेऊ की अनुमति नहीं, आखिर यह रवैया कितना सही!
Navabharat Nishanebaaz: बेंगलुरु के कृपानिधि कॉलेज में CET परीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा ब्राह्मण छात्रों के जनेऊ उतरवाने पर विवाद छिड़ गया है। धार्मिक आस्था और परीक्षा नियमों के बीच बहस तेज।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
Bengaluru CET Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, बेंगलुरु के कृपानिधि कॉलेज में सीईटी परीक्षा के दौरान वहां के अधिकारियों ने 5 ब्राह्मण छात्रों के जनेऊ उतरवा लिए। क्या किसी की धार्मिक-सांस्कृतिक आस्था को इस तरह आघात पहुंचाया जाना चाहिए?’
हमने कहा, ‘परीक्षा किसी युद्ध से कम नहीं होती। जनेऊ पहनकर रणसंग्राम में नहीं जाते। यह पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान तक ठीक है। मिलिट्री ट्रेनिंग में भी जनेऊ नहीं चलता।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जनेऊ का मुद्दा परंपरा और वैदिक आस्था से जुड़ा हुआ है। शास्त्रों में ब्राह्मण, क्षत्रिय व वैश्य को जनेऊ पहनने का अधिकार दिया गया है। जब बच्चा 5 वर्ष की आयु में गुरुकुल पढ़ने जाता था तो उसका उपनयन संस्कार कर जनेऊ पहनाया जाता था और गुरु उसके कान में गायत्री मंत्र फूंकता था। उसे संध्यावंदन करना सिखाया जाता था और 25 वर्ष की आयु तक ब्रम्हचर्य का पालन करने को कहा जाता था।’
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
Navabharat Nishanebaaz: BJP की रणनीति का असर, विपक्षी पार्टियों पर टूटा कहर
Navabharat Nishanebaaz: सिनेमा से राजनीति का सफर तय MGR, जयललिता, अब विजय
Navabharat Nishanebaaz: गंगोत्री से गंगासागर तक कमल, क्या है इसका सांस्कृतिक महत्व?, आस्था से सियासत तक
हमने कहा, ‘समय बदल गया है। अब बच्चे गुरुकुल में नहीं, कॉन्वेंट में जाते हैं और इंग्लिश मीडियम से पढ़ते हैं। खानपान भी बिगड़ गया है। जनेऊधारी भी होटल में जूता पहनकर खाना खाते हैं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र जपने की उन्हें फुरसत नहीं है। श्मशान से लौटकर आने के बाद जनेऊ बदलना भूल जाते हैं। टॉयलेट जाते समय कान पर जनेऊ नहीं चढ़ाते। टूटा जनेऊ नहीं बदलते। बताइए, ऐसे में यज्ञोपवीत की शुद्धता कैसे रहेगी? जनेऊ पहनना शौक या दिखावे की चीज नहीं है। जनेऊ के 3 धागे या सूत्र सत्य, शील व सदाचरण के प्रतीक हैं। बात-बात पर झूठ बोलना, दुश्चरित्र होना और भ्रष्टाचार, चोरी या दुराचार करना है तो जनेऊ बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए।’
यह भी पढ़ें:- नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, परीक्षा केंद्र के अधिकारियों का कहना था कि छात्र जनेऊ के धागे से खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। कहीं पेपर बिगड़ने पर गले में फांसी न लगा ले!’
हमने कहा, ‘यह बेवकूफी की बात है। फांसी रस्सी से लगती है। कच्चे धागे से बने जनेऊ से नहीं! वैसे छात्र चाहें तो परीक्षा केंद्र में जनेऊ उत्तरवाए जाने के बाद घर लौटकर स्नान ध्यान कर नया जनेऊ धारण कर सकते हैं। हिंदू धर्म में कर्मबंधन से मुक्त होने के लिए संन्यासी को शिखा (चोटी) और सूत्र (जनेऊ) त्याग देना पड़ता है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Navabharat nishanebaaz bengaluru cet exam kripanidhi college janeyu controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष को मिलेगा भूमि-भवन का लाभ, वृश्चिक के घर बजेगी शहनाई
May 10, 2026 | 05:35 AMWeekly Horoscope: धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, जानें आपकी किस्मत में धन लाभ है या सावधानी
May 10, 2026 | 04:04 AMऐसा होगा आने वाला सप्ताह: ग्रहों की चाल से सोना-चांदी के दामों में आएगा बदलाव, राशि परिवर्तन से बदलेंगे सितारे
May 10, 2026 | 03:53 AMबिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
May 10, 2026 | 03:01 AMRR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














