- Hindi News »
- Special Coverage »
- Municipal Election Satire How To Identify Winning Candidate
निशानेबाज: कोई गाजर-मूली, कोई चुकंदर, चुनाव जीतेगा मुकद्दर का सिकंदर
Municipal Elections: महानगरपालिका चुनाव पर यह व्यंग्य उम्मीदवारों की भीड़, धनबल, जातिबल और किस्मत के खेल के जरिए राजनीति की सच्चाई को उजागर करता है।
- Written By: आंचल लोखंडे

चुनाव जीतेगा मुकद्दर का सिकंदर ( सोर्स: डिजाइन फोटो )
Navbharat Digital Desk: पड़ोसी ने हमसे कहा,“निशानेबाज, हमें बताइए कि महानगरपालिका का चुनाव लड़ने वाले सुयोग्य उम्मीदवार को कैसे पहचानें, क्योंकि उनमें से कुछ बगुला भगत हैं, तो किसी की संगत ठीक नहीं है। कोई अवैध कारोबार चलाता है, तो किसी का बीयर बार है।”हमने कहा,“कौन क्या करता है, इस पचड़े में बिल्कुल मत पड़िए। वैसे भी, रेस में जीतने वाले घोड़े और चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार को पारखी नज़र रखने वाले ही पहचान सकते हैं। फिर भी आप मानकर चलिए कि जो जीता वही सिकंदर! हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं और कुशल नेता किसी बाजीगर से कम नहीं होता।”
पड़ोसी ने पूछा,“निशानेबाज, उम्मीदवारों की इस भीड़ में से जीतने वाले को आखिर कैसे पहचानें? शीशे के टुकड़ों में असली हीरा कौन है?”हमने कहा,“जीतने की क्षमता वाले दबंग नेता या तो जेल में हैं अथवा दल बदलकर दूसरे खेमे में चले गए हैं। उन्हें आप चिराग लेकर खोज सकते हैं। ऐसे-वैसे चिराग से काम नहीं चलेगा। कहीं से अलादीन का जादुई चिराग खोज लाइए।”
पड़ोसी ने कहा,“निशानेबाज, पुलिस किसी चीज़ को खोजने के लिए खोजी कुत्तों का सहारा लेती है। हम जीतने वाले प्रत्याशी को ढूंढ़ने के लिए किसका सहारा लें?” हमने जवाब दिया,“आप चश्मा लगाकर अपनी चौफेर दृष्टि से उम्मीदवारों की भीड़ पर निगाह डालिए। वहां आपको अक्ल के अंधे और गांठ के पूरे लोग नज़र आएंगे। इन्हीं में से कोई अपनी किस्मत के दम पर बाज़ी मार लेता है।”
सम्बंधित ख़बरें
2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे
नवभारत संपादकीय: जनगणना 2027 में नई तकनीक, आवास और आबादी का अलग-अलग सर्वे
नवभारत विशेष: न्याय नहीं किया तो फिर जिंदा होगा नक्सलवाद, पुनर्निर्माण करना भी जरूरी
नवभारत निशानेबाज: राज्यसभा में करेंगे आराम, नीतीश को न कहो पलटूराम
ये भी पढ़े: निशानेबाज: आगे बढ़ रहा अपना नेशन नई पीढ़ी है बीटा जनरेशन
पड़ोसी ने कहा,“निशानेबाज, इसमें किस्मत की क्या बात है? यहां तो ‘एक अनार, सौ बीमार’ वाली स्थिति है। पार्टी के नेता हैरान हैं कि किसे प्रत्याशी बनाएं। इतनी बड़ी महफ़िल है। ये दिल इसको दूं या उसको दूं! जनसेवी, ईमानदार और सिद्धांतवादी कार्यकर्ता को ही उम्मीदवारी दी जाएगी।”हमने मुस्कराते हुए कहा,“ऐसे उम्मीदवार की तो जमानत जब्त हो जाती है। चुनाव जीतने वाले के पीछे धनशक्ति और उसके समाज या जाति की जनशक्ति बहुत काम करती है। उसे प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के वोट काटने का हथकंडा आना चाहिए। जिसमें लुभावने वादे करने का हुनर और जनता को सम्मोहित करने का कौशल हो, उसके लिए चुनाव जीतना बाएं हाथ का खेल है।”
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Municipal election satire how to identify winning candidate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














