- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mumbai Gets The Gift Of 5 Foreign Universities
संपादकीय: विदर्भ को अवसर क्यों नहीं, 5 विदेशी विश्वविद्यालयों की मुंबई को सौगात
5 बड़े अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने कैम्पस खोलने जा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या उपराजधानी नागपुर में एकाध नामी विदेशी विश्वविद्यालय का कैम्पस नहीं खोला जा सकता था?
- Written By: दीपिका पाल

5 विदेशी विश्वविद्यालयों की मुंबई को सौगात (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: हर्ष का विषय है कि 5 बड़े अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने कैम्पस खोलने जा रहे हैं। इनमें यार्क (इंग्लैंड), इलिनॉय (अमेरिका), एबर्डीन (स्कॉटलैंड), वेस्टर्न आस्ट्रेलिया (आस्ट्रेलिया), इस्तितुतो यूरोपियो दि डिजाइन (इटली) का समावेश है। सवाल यह है कि क्या उपराजधानी नागपुर में एकाध नामी विदेशी विश्वविद्यालय का कैम्पस नहीं खोला जा सकता था? विदर्भ क्षेत्र को क्यों इससे वंचित रखा जा रहा है? नागपुर की सारे देश से कनेक्टिविटी है और जगह भी काफी मिल सकती है। नागपुर या अमरावती ज्ञान का केंद्र बन सकते थे।
क्या महायुति सरकार ने गठबंधन में शामिल नेताओं को खुश करने के लिए विदर्भ के हितों का बलिदान दिया? यदि अब भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने शहर के लिए किसी अन्य विदेशी विश्वविद्यालय की सौगात ला सकें तो यह विदर्भवासियों के शैक्षणिक हित में होगा। भारत के 14 लाख विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें मिलनेवाली स्कालरशिप की रकम के बावजूद विदेश में पढ़ाई पर बहुत मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। भारत में विदेशी विश्वविद्यालय का कैम्पस आने से खर्च में कमी आएगी। विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री कम खर्च में हासिल की जा सकेगी। प्रतिस्पर्धा में यहां के शिक्षा संस्थान भी अपने यहां आवश्यक सुधार करेंगे।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के उद्देश्य से विश्व के 500 टॉप विश्वविद्यालयों को भारत आने की अनुमति दी है। क्या ये विदेशी विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रम के साथ अपनी फैकल्टी (शिक्षकों) को भी साथ लाएंगे? भारत में तो कितनी ही यूनिवर्सिटी ऐसी हैं जहां पूरा टीचिंग स्टाफ नहीं है और अंशकालीन प्राध्यापकों से काम चलाया जाता है। विदेशी विश्वविद्यालयों को प्रवेश नियमों, पाठ्यक्रम और फीस के बारे में स्वायत्ता दी जाएगी। उम्मीद करनी होगी कि जिस स्तर की शिक्षा ये विश्वविद्यालय अपने मूल स्थान पर देते हैं वैसा ही स्तर भारत में भी कायम रखेंगे और अपने अच्छे से अच्छे प्रोफेसर लेकर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में गर्मी की शुरुआत में ही जलसंकट गहराया, काटेपूर्णा बांध में 37.83% जलभंडारण
भंडारा: लाखांदुर में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश का कहर, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान
भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज
गोंदिया में अवैध रेत से लदे टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
इसके बावजूद विदेश जाकर पढ़ने में एक अंतरराष्ट्रीय अनुभूति होती है और दूसरे देश के रहन-सहन व संस्कृति का सहजता से आभास हो जाता है। इस तरह का अनुभव देने के लिए ये विदेशी विश्वविद्यालय चाहें तो स्टुडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम चला सकते हैं। छात्रों के आदान-प्रदान से सांस्कृतिक व शैक्षणिक संबंधों में भी मजबूती आएगी। जो भी हो रहा है, वह भूमंडलीकरण के तहत एक सराहनीय कदम है जिसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Mumbai gets the gift of 5 foreign universities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर बोलीं CM ममता, AIMIM और BJP पर लगाए आरोप; कही यह बड़ी बात
Apr 03, 2026 | 09:34 PMलेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
Apr 03, 2026 | 09:31 PMGood Friday के बाद आने वाला Easter Sunday, यह ‘संडे’ क्यों है खास? जानिए असली बातें
Apr 03, 2026 | 09:27 PM‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 03, 2026 | 09:22 PMबारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख
Apr 03, 2026 | 09:21 PMअमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Apr 03, 2026 | 09:18 PMहोर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














