- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mohan Bhagwat Strong Message To Bjp And Sanghis
BJP और संघियों को भागवत का कड़ा संदेश
मोहन भागवत बीजेपी को चुनावी नतीजे आने के बाद और नई सरकार गठित होने के बाद कड़े शब्दों में नसीहत दी। भागवत ने कहा, अहंकारी न बनें और विपक्ष की भी सुनें.
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चाहते तो पहले भी बीजेपी को खरी-खरी सुना सकते थे लेकिन उन्होंने चुनावी नतीजे आने और नई सरकार गठित होने तक संयम बरता और इसके बाद कड़े शब्दों में नसीहत दी। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षण विकास वर्ग- द्वितीय के समापन समारोह का अवसर चुना। भागवत ने बीजेपी नेतृत्ववाली एनडीए सरकार को जमकर सुनाया और खास तौर पर बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया जो अपने बेछूट बयानों से मर्यादा का उल्लंघन कर रहे थे। आशा है, संघ प्रमुख की दी हुई सीख के बाद बीजेपी सही ट्रैक पर लौट आएगी।
अहंकारी न बनें
चुनाव प्रचार के दौरान बहुत ही स्तरहीन या घटिया किस्म की बयानबाजी की गई जो खबरों की सुर्खियों में देखी गई। नेताओं का अहंकार चरम सीमा पर था जिसमें विपक्ष के प्रति शत्रुता का भाव परिलक्षित हो रहा था। संघ प्रमुख ने नाम न लेते हुए कहा कि जो भी सेवक होता है, उसे अहंकारी नहीं होना चाहिए। इस तरह की मर्यादा का पालन होना चाहिए कि दूसरे को धक्का न लगे। जो सेवा करता है, उसे ध्यान रखना चाहिए कि उसे सिर्फ कर्म करना है, उसमें लिप्त नहीं हो जाना है। संघ प्रमुख के इस कथन से कोई भी समझ सकता है कि अहंकार किसके सिर चढ़कर बोल रहा था।
विपक्ष की भी सुनें
सरसंघचालक ने अपने घमंड में चूर और विपक्ष के प्रति असहिष्णु सत्ताधारियों को सीख दी कि वे विपक्ष की भी सुनें। सिक्के के 2 पहलुओं के समान पक्ष और विपक्ष होते हैं। सरकार को विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी विचार करना चाहिए। देश के मुद्दे उठाने के लिए जैसे सत्तारूढ़ दल का दृष्टिकोण है वैसे ही विपक्ष का भी नजरिया होता है। दोनों को मिलकर देश के उत्कर्ष के लिए काम करने की आवश्यकता है। जब पक्ष और विपक्ष मिलकर काम करेंगे तभी जनता की समस्याओं का हल निकाला जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
RJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
BJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को खत्म करेगी…जमकर गरजे अमित शाह; कही यह बड़ी बात
30 साल का राजनीतिक सफर…कई विवादों से जुड़ा नाम, लेकिन सम्राट चौधरी का पीछा नहीं छोड़ेंगे ये 3 आरोप
सामाजिक समरसता जरूरी
चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे को लताड़ने और समाज में कलह फैलानेवाले नेताओं को फटकारते हुए भागवत ने कहा कि समाज को बांटना अत्यंत अनुचित है। प्रचार में मनमुटाव इतना ज्यादा बढ़ाया गया जैसे कोई युद्ध चल रहा हो। देश में मत-मतांतर वाले लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। सभी लोगों को समझना होगा कि यह देश उनका है। आम सहमति से ही देश को चलाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख ने राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।
संघ को चुनाव में क्यों घसीटा
उल्लेखनीय है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि बीजेपी अपने आप में समर्थ और शक्तिशाली है जिसे अब आरएसएस के सहारे की जरूरत नहीं रह गई। इस वक्तव्य में पितृ संगठन को नकारने और अहंकार का स्वर था। सभी जानते हैं कि बीजेपी की जड़ें आरएसएस में ही हैं। दोहरी सदस्यता का मुद्दा उठाए जाने पर अटलबिहारी वाजपेयी और आडवाणी जैसे दिग्गज नेताओं ने भी जनता पार्टी की सदस्यता और मंत्री पद छोड़कर संघ के साथ रहना मंजूर किया था।
नड्डा का बयान संघ को चुभनेवाला था और उसका कोई औचित्य भी नहीं था। संघ प्रमुख ने चुनाव के दौरान आरएसएस को बेवजह घसीटने पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर संघ को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी प्रहार किया और कहा कि चुनाव में जो नतीजा आया वह जनता का दिया हुआ फैसला है। संघ सिर्फ जनता को जागृत करने का काम करता है। इससे ज्यादा संघ को चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया जरूरी है। लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Mohan bhagwat strong message to bjp and sanghis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














