- Hindi News »
- Career »
- Chhattisgarh Sse 2025 Recruitment For 238 Posts Know Eligibility And How To Apply
CGPSC 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस के 238 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
- Written By: प्रीति शर्मा
CGPSC SSE 2025: छत्तसीगढ़ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर 238 भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 से होगी और 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार होंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा (सौ. सोशल मीडिया)
CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। जिसमें कुल 238 पदों भर्ती की जाएगी। इनमें पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, रोजगार अधिकारी, वित्त अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उपनिरीक्षक आदि पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 238 पदों में सबसे ज्यादा पद यानी 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। वहीं 29 पद मुख्य नगरपालिका अधिकारी और 28 पद राज्य पुलिस सेवा के लिए हैं।
कब से कर सकेंगे आवेदन
राज्य सेवा परीक्षा भर्ती के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 है। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। जबकि मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई, 2026 को होने की उम्मीद है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही होगा।
सम्बंधित ख़बरें
DSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
RRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
UP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
यह भी पढ़ें:- CTET 2025: सीटेट परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, इन आसान स्टेप्स से भरें फॉर्म
कितनी होनी चाहिए आयु
अधिकांश पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए। पुलिस उपाधीक्षक के लिए अलग नियम है। पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी से 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152.4 सेमी से 155 सेमी तक होनी चाहिए।
पद के लिए योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अगर आप स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं तो परीक्षा दे सकते हैं लेकिन मुख्य परीक्षा तक डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए मासिक वेतन 25,300 रुपये से 56,100 रुपये के बीच है।
कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंत में साक्षात्कार होगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं – सामान्य अध्ययन और योग्यता परीक्षा। प्रत्येक पेपर 2 घंटे का होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं और 200 अंक होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, अंकों का एक-तिहाई (प्रति प्रश्न 2 अंक) काटा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1500 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Chhattisgarh sse 2025 recruitment for 238 posts know eligibility and how to apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे हादसे से भी नहीं लिया सबक; नागपुर में आबकारी विभाग की नाक के नीचे धधक रही हैं जहरीली’ हाथभट्टियां
May 31, 2026 | 11:41 AMGold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में 2020 रुपये हुआ सस्ता सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 31, 2026 | 11:41 AMनागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMएमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
May 31, 2026 | 11:16 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














