- Hindi News »
- Special Coverage »
- Marine Version Of Rafale Game Changer For Indian Navy
नवभारत विशेष: नौसेना के लिए गेमचेंजर साबित होगा राफेल का मरीन वर्जन, भारत-पाक तनाव के बीच लगी सौदे पर मुहर
फ्रांस के राजदूत और रक्षा सचिव की संयुक्त घोषणा के बाद तय हो गया कि मरीन सिरीज के 22 सिंगल सीटर राफेल एम जेट तथा चार ट्विन-सीटर ट्रेनर वायुयान, तय समय पर नौसेना को मिलने शुरू हो जायेंगे।
- Written By: आकाश मसने

राफेल का मरीन वर्जन (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: राफेल के मरीन वर्जन की खरीद सौदे पर लगी सरकारी मुहर, पाकिस्तान को परेशान करने के साथ साथ चीन को भी चिंता में डालने वाली है। सरकार ने बिल्कुल सटीक समय पर इस सौदे पर फैसला करके सामरिक रणनीतिक ही नहीं कूटनीतिक बाजी मारी है। वाकई यह सौदा नौसेना के लिये गेमचेंजर साबित होने वाला है। फ्रांस के राजदूत और रक्षा सचिव की संयुक्त घोषणा के बाद तय हो गया कि मरीन सिरीज के 22 सिंगल सीटर राफेल एम जेट तथा चार ट्विन-सीटर ट्रेनर वायुयान, तय समय पर नौसेना को मिलने शुरू हो जायेंगे।
9 साल पहले 36 राफेल जेट्स के सौदे के बाद यह सौदा भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को और गहरा करेगा। भारतीय वायु सेना 2016 में हुए 60,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत मिलने वाले 36 राफेल जेट का संचालन कर रही है। अब बारी नौसेना की है। इसे मिलने वाले राफेल एम सेना में राफेल ईकोसिस्टम को मजबूत बनायेगा।
फिलहाल नौसेना दो विमानवाहक पोतों का संचालन करती है एक तो रूस से खरीदा गया आईएनएस विक्रमादित्य और दूसरा स्वदेश निर्मित तथा 2022 में कमीशन किया गया आईएनएस विक्रांत। राफेल एम को पहले विक्रांत पर तैनाती की योजना है। बेशक इतने राफेल जेट मिलने से नौसेना की रणनीतिक और मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सामने आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय बोला- उम्मीद है अब शांति आएगी
RBI ने रेपो रेट में फिर नहीं किया कोई बदलाव, इन्फ्लेशन 4.6% पर बरकरार, जानिए आपकी जेब पर कैसा होगा असर
Explainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
2029 में मिलेगा पहला एयरक्राफ्ट
राफेल एम जेट की आपूर्ति लगभग 4 साल में शुरू होगी और 7 साल में पूरी होगी। 2029 से 2032 तक यह प्रक्रिया चलेगी। उससे पहले हमें अपने विमान वाहक पोतों को जो लिफ्ट और अरेस्ट के लिये रूसी मिग-29 के विमानों के अनुरूप बने थे उनको राफेल एम के हिसाब से थोड़ा बदलना होगा।
पहलगाम की घटना के बाद हफ्ते भर के भीतर सरकार से सरकार के दूर से ही दस्तखत ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग तरह का संदेश दिया है। 2019 में वायुसेना ने मिराज से सर्जिकल स्ट्राइक किया था पर उसके तुरंत बाद उससे बहुत बेहतर 36 राफेल खरीदे।
पहलगाम के बाद अब वह नौसेना के लिये बेहतरीन राफेल एम खरीद रहा है। हमारे ज्यादातर लड़ाकू विमानों में लंबी दूरी की मिसाइलें लगी हैं, वे प्रभावी हवाई हमले में अत्यंत सक्षम हैं, इसके अलावा दुश्मन के इलाके में गहरे लक्ष्यों को भेदने की भी क्षमता है।
ये हैं इसकी विशेषताएं
यह समझौता पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंधों और सरकार की ललकार के बीच देशवासियों के लिए के लिए एक मॉरल बूस्टर की तरह काम करेगा। मिग पुराने पड़ रहे हैं ऐसे में नौसेना को एक ऐसे लड़ाकू विमान की आवश्यकता थी जो विमानवाही पोत से ऑपरेट कर सके बल्कि तकनीकि तौरपर अत्यंत उन्नत श्रेणी का हो। राफेल का मरीन वर्जन वह मांग पूरी करता है।
2200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाला यह लड़ाकू विमान उड़ान भरने के बाद 3700 किमी दूर तक हमला करने में सक्षम और परमाणु बम दागने की क्षमता से संपन्न है। लेजर गाइडेड बम, स्कैल्प सरीखी क्रूज प्रक्षेपास्त्र छोड़ने के काबिल विमान में आवश्यकतानुसार शक्तिशाली एंटी शिप मिसाइलें लगाई जा सकती हैं, जो हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम होंगी।
इसमें ऐसे विशेष रडार और सेंसर हैं जिसके जरिए यह विमान पनडुब्बियां खोजकर ध्वस्त करने में सक्षम है। इसमें 30 एमएम की ऑटो कैनन गन और 14 हार्ड प्वाइंट्स हैं। सिंगल और डबल सीटर, 15 हजार किलो वजनी विमान सिर्फ एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा और अधिकतम 52 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राफेल एम में 10 घंटे तक फ्लाइट रिकॉर्ड करने की सुविधा है। इसकी ईंधन क्षमता 11,202 किलो है, जिससे यह ज्यादा देर तक उड़ सकता है। खास बात यह है कि इसकी बीच हवा में रीफ्यूलिंग की जा सकती है। इस विमान के फोल्डिंग विंग्स भी काफी मजबूत हैं साथ ही इसमें पोत पर उतरने के लिए टेलहुक भी मौजूद है। बहुत कम जगह पर भी ‘लैंड’ कर सकने की इसकी क्षमता भी बहुत फायदे की है। राफेल-एम फाइटर जेट से नौसेना की हवा में भी पकड़ मजबूत होगी, बेशक भारतीय समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए ये गेमचेंजर साबित होंगे।
लेख- संजय श्रीवास्तव द्वारा
Marine version of rafale game changer for indian navy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल छोड़ EV की ओर भाग रहे लोग, सस्ती चलने वाली कारों ने मचाया धमाका
Apr 09, 2026 | 05:35 AMAaj Ka Rashifal 9 April 2026: वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, जानें अपनी राशि का हाल!
Apr 09, 2026 | 05:00 AMघंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM














