पेट्रोल-डीजल छोड़ EV की ओर भाग रहे लोग, सस्ती चलने वाली कारों ने मचाया धमाका

EV sales India 2026: कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान मिडिल क्लास अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहा है। वही पिछले साल भी इसकी बिक्री काफी हुई थी।
ditching petrol and diesel to flock towards EV cost-effective cars
Tata Nexon EV (Source. Tata)
Published on
Updated on

EV In Indian Market: भारत में अब कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान मिडिल क्लास अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहा है। वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।

EV मार्केट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ऑटो डीलर्स की संस्था FADA के आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 4.2% तक पहुंच गई, जो पिछले साल 2.6% थी। इस दौरान देशभर में कुल 1,99,923 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। यह साफ संकेत है कि अब लोग पारंपरिक ईंधन छोड़कर सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपना रहे हैं।

इन कंपनियों का EV मार्केट पर कब्जा

EV सेगमेंट में तीन बड़ी कंपनियों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है:

  • Tata Motors
  • JSW MG Motor
  • Mahindra and Mahindra

इन तीनों ने मिलकर 87.3% मार्केट पर कब्जा कर लिया है। वहीं नई कंपनियां जैसे Maruti Suzuki, VinFast और Tesla अभी शुरुआती स्तर पर हैं।

Tata Motors बनी EV सेगमेंट की बादशाह

Tata Motors ने एक बार फिर ईवी मार्केट में अपनी लीड बरकरार रखी। FY26 में कंपनी ने 78,811 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 35.9% ज्यादा है। इस सफलता में Tata Nexon EV और Tata Punch EV का बड़ा योगदान रहा, जो ग्राहकों की पहली पसंद बन चुके हैं।

MG Motor और Mahindra का शानदार प्रदर्शन

JSW MG Motor दूसरे स्थान पर रही, जिसने 73.67% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ 53,089 यूनिट्स बेचीं। इसके Windsor और Comet EV मॉडल्स ने बाजार में तेजी लाई। वहीं Mahindra and Mahindra ने भी कमाल कर दिया। कंपनी ने 42,721 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 407% की जबरदस्त बढ़त है।

अन्य कंपनियों की भी एंट्री तेज

अन्य कंपनियों में

  • Hyundai Motor India ने 5,885 यूनिट्स बेचीं
  • BYD ने 5,361 यूनिट्स
  • Kia India ने 3,738 यूनिट्स

नई कंपनियां भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।

क्या मिडिल क्लास के लिए सही विकल्प है EV?

कम खर्च, सस्ता चार्जिंग और मेंटेनेंस इन्हीं कारणों से EV अब मिडिल क्लास के लिए आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले समय में सड़कों पर पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की जगह EV का दबदबा होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com