-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Many Populist Steps And Announcements
चुनाव को ध्यान में रखकर, अनेक लोकलुभावन कदम व घोषणाएं
- Written By: मृणाल पाठक
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए महायुति सरकार विभिन्न वर्गों को खुश करने में लगी है। यह एक प्रकार का प्रलोभन या तुष्टिकरण है ताकि मतदाताओं का भरपूर सहयोग मिले। आचार संहिता लागू होने के पूर्व विभिन्न बैठकों में सरकार ने वोटों का गणित ध्यान में रखते हुए अनेक निर्णय लिए।

(डिजाइन फोटो)
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए महायुति सरकार विभिन्न वर्गों को खुश करने में लगी है। यह एक प्रकार का प्रलोभन या तुष्टिकरण है ताकि मतदाताओं का भरपूर सहयोग मिले। आचार संहिता लागू होने के पूर्व विभिन्न बैठकों में सरकार ने वोटों का गणित ध्यान में रखते हुए अनेक निर्णय लिए।
हाल ही में सुनार समाज के लिए नरहरि सुनार के नाम पर स्वतंत्र आर्थिक विकास महामंडल, आर्य वैश्य समाज के लिए श्री वासवी कन्यका मंडल, महाज्योति संस्था के आधार पर बंजारा समाज के लिए वनाटी (वसंतराव नाईक संशोधन व प्रशिक्षण संस्था) स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
इसके पूर्व मंत्रिमंडल की बैठक में भगवान परशुराम के नाम पर ब्राम्हण समाज के लिए, महाराणा प्रताप के नाम पर राजपूत समाज के लिए महामंडल गठित करने का निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं, सरपंच, उपसरपंच, ग्रामसेवक, कोतवाल, आंगनवाडी सेविका, ग्राम रोजगार सेवक, होमगार्ड आदि को खुश करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
नवभारत संपादकीय: 6 सांसदों के विलय पर सियासी संग्राम, स्पीकर के फैसले को चुनौती देगी शिवसेना (यूबीटी)
मंत्रिमंडल की 2 बैठकों में लगभग 74 निर्णय लिए गए। जाहिर है कि वोट पर निगाह रखते हुए यह फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री लाड़की बहीण योजना इस समय देश भर में चर्चित है जिसके प्रचार व लागू करने की दिशा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व अजीत पवार के अलावा महायुति की तीनों पार्टियों के नेता लगातार जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर कुछ तो अच्छा हुआ, महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रहते समय शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना चलाई थी जिससे लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पूरी 29 सीटें बीजेपी ने जीती थीं। महाराष्ट्र की ‘लाड़की बहीण’ योजना भी उसी तर्ज पर है। गाय को राज्यमाता-गोमाता दर्जा देकर देसी गाय पालनेवालों को प्रतिदिन 50 रुपए अर्थात हर माह 1500 रुपए की मदद की जाएगी।
देखना है कि मतदाताओं के साथ ही गोमाता का आशीर्वाद पाने का उपक्रम कितना सफल होता है। बुजुर्ग पत्रकारों की सम्मान राशि वर्तमान 11,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए करने का प्रस्ताव था लेकिन उसका जीआर अभी तक जारी नहीं हुआ। महायुति सरकार के लुभावने कदमों का विपक्ष कैसे मुकाबला कर पाएगा?
दूसरी बात यह भी है कि इतनी योजनाओं की घोषणा तो कर दी गई लेकिन इनमें से कितनी जमीन पर उतरेंगी। इनके लिए आर्थिक प्रावधान कैसे किया जाएगा। क्या इसके लिए सरकार को कर्ज लेना होगा? यह बाद की बातें हैं अभी तो चुनावी रणक्षेत्र के लिए महायुति ने कमर कस ली है। लाड़की बहीण योजना को वह अपना तुरुप का पत्ता मानती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Maharashtra assembly elections 2024 many populist steps and announcements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
Jul 27, 2026 | 08:44 AMCWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Jul 27, 2026 | 08:35 AMखाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Jul 27, 2026 | 08:31 AMAI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
Jul 27, 2026 | 08:30 AMExplainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण
Jul 27, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














