- Hindi News »
- Special Coverage »
- Cow Got Status Of State Mother In Maharashtra
आखिर कुछ तो अच्छा हुआ, महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा
महाराष्ट्र सरकार का देसी गायों को राज्यमाता-गोमाता घोषित करने का फैसला सिर्फ धार्मिक आस्था से ही नहीं जुड़ा है बल्कि गौपालन को बढ़ावा देने वाला भी है। गोवंश का संरक्षण सरकारी नीतियों में रहने पर भी जमीन पर नहीं उतर पाया। इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि बड़ी तादाद में गोवंश तस्करी होती है और बूचड़खाने में भेजी जाती है।
- Written By: मृणाल पाठक

(डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र सरकार का देसी गायों को राज्यमाता-गोमाता घोषित करने का फैसला सिर्फ धार्मिक आस्था से ही नहीं जुड़ा है बल्कि गौपालन को बढ़ावा देने वाला भी है। गोवंश का संरक्षण सरकारी नीतियों में रहने पर भी जमीन पर नहीं उतर पाया। इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि बड़ी तादाद में गोवंश तस्करी होती है और बूचड़खाने में भेजी जाती है। खाड़ी देशों को काफी बड़े पैमाने पर ‘बीफ’ का निर्यात किया जाता है।
आस्तिक हिंदू मानते हैं कि गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। विदेशी जर्सी गाय की तुलना में भारतीय गाय का दूध अधिक पौष्टिक होता है। शिशुओं के लिए मां के दूध के बाद गोमाता के दूध का ही विकल्प है। राज्य के कृषि, डेयरी विकास पशुपालन विभाग ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि इस निर्णय के मूल में पोषण में देसी गाय के दूध का महत्व, आयुर्वेदिक व पंचगव्य उपचार के लिए उपयोग तथा जैविक खेती में गाय के गोबर से बने खाद का इस्तेमाल शामिल है।
मंत्रिमंडल की बैठक में देसी गायों के पालन के लिए अनुदान योजना शुरू करने की मंजूरी दी गई। अल्प आय के कारण गोशाला संचालकों को आर्थिक दिक्कतों का समाना करना पड़ता है इसलिए देसी गाय पालन हेतु गोशालाओं को 2,000 रुपए अनुदान दिया जाएगा। यह योजना महाराष्ट्र गोसेवा आयोग के माध्यम से ऑनलाइन लागू की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रकाश अंबेडकर की दो टूक: ‘SC उप-वर्गीकरण के नाम पर आग न लगाए सरकार, वरना दिखेगा जनता का आक्रोश
गोंदिया में अन्नाभाऊ साठेनगर में गृहप्रवेश कार्यक्रम, जिप सीईओ ने शिक्षा और योजनाओं से जुड़ने का दिया संदेश
चंद्रपुर बांबेझरी और कुसुंबी गांवों के किसानों के जमीन विवाद पर पालकमंत्री का आश्वासन, समाधान के लिए प्रशासन
नासिक में मराठी स्कूलों पर संकट, सरकारी नीतियां और निजी दौड़; अस्तित्व की लड़ाई जारी
यह भी पढ़ें- Maharashtra Elections: सौगातों की बारिश, महाराष्ट्र में नवंबर मध्य में चुनाव संभव
राज्य के प्रत्येक जिले में एक जिला गौशाला सत्यापन समिति होगी ताकि निगरानी रखी जा सके। महाराष्ट्र में गाय की विभिन्न नस्लें पाई जाती हैं। विदर्भ में गवलौ, मराठवाड़ा में देवनी, लाल कंधारी, पश्चिम महाराष्ट्र में खिल्लारी, उत्तरी महाराष्ट्र या खानदेश में डांगी नस्लें हैं। समूचे भारत में तो अनेक नस्लें हैं जिनमें कांकरेज गाय बहुत बढि़या मानी जाती है। पिछली शताब्दी में भारत की गायों को जहाज से ब्राजील ले जाकर वहां संकर नस्लें तैयार की गई थीं।
गाय को एक समझदार मवेशी माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण गाय का पालन करने की वजह से गोपाल कहलाए? दत्तात्रेय के चित्र में भी गाय मौजूद रहती है। शास्त्रों के मुताबिक गाय के मस्तक में सूर्य नाड़ी होती है। इसकी वजह से उसका दूध कुछ पीलापन लिए हुए और सुपाच्य रहता है।
गाय का अर्थशास्त्र पर आचार्य विनोबा भावे ने पुस्तक लिखी थी। गाय के दूध के अलावा गोमूत्र व गोबर का भी कमर्शियल वैल्यू है। जिस भूमि में उसका गोबर गिरता है वह उपजाऊ होजाती है। जीवन काल में और उसके बाद भी वह उपयोगी है। यह बात गो-अनुसंधान केंद्र देवलापार ने सिद्ध की है। इन बातों के अलावा यह भी जरूरी है कि दुहने के बाद गाय को लावारिस सड़कों पर कूड़ा खाने या ट्रैफिक जाम करने के लिए खुला न छोड़ा जाए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Cow got status of state mother in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toaster Movie Review: कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है राजकुमार राव की क्राइम थ्रिलर ‘टोस्टर’
Apr 15, 2026 | 12:30 PM9.42 करोड़ का ‘हवा’ हवाई प्रोजेक्ट? पनवेल में एयर प्यूरीफायर ने ढका सिग्नल, हादसे को दावत दे रही मनपा!
Apr 15, 2026 | 12:28 PMपनीर के नाम पर धोखा! नागपुर में ‘चीज एनालॉग’ परोसने वालों पर FDA सख्त, अब बताना होगा सच
Apr 15, 2026 | 12:21 PMTrump का महिला पत्रकार कैटलिन को फोन: इस्लामाबाद में रुकें, 48 घंटे में ईरान के साथ हो सकती है शांति वार्ता
Apr 15, 2026 | 12:19 PMचंद्रपुर: ‘DJ की धुन पर खूनी डांस’, अंबेडकर जयंती समारोह में दहशत, इलाके में पसरा मातम
Apr 15, 2026 | 12:15 PMशिक्षा विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: आधार कार्ड के फेर में फंसी स्कूलों की छात्र संख्या व शिक्षकों का भविष्य
Apr 15, 2026 | 12:12 PMजेल जाएंगे पवन खेड़ा! SC ने रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद मामले में दिया बड़ा झटका, जमानत पर लगाई रोक
Apr 15, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














