
Indian Premier League 2026, 22nd Match CSK vs KKR Highlight: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन 25 रन पर ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन कार्तिक त्यागी की तेज गेंद पर बोल्ड हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 200 के पार नहीं पहुंच सकी। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन और अनुकूल रॉय ने भी किफायती गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन ने 24 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 28 रन की पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन जोड़े, लेकिन टीम को संभाल नहीं पाए। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब नूर अहमद ने लगातार गेंदों पर रहाणे और कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया, इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह का विकेट भी झटका। 90 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। अंत में रमनदीप सिंह (35) और रोवमैन पॉवेल (31) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और 32 रनों से मुकाबला हार गई।
The sweet taste of a home victory 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1
आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी जीत का खाता नहीं खोल सकी और 32 रन से मुकाबला हार गई।
नूर अहमद को बैक टू बैक विकेट मिल चुका है। उन्होंने कप्तान रहाणे के बाद कैमरून ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 11.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 87-2 है। इस वक्त क्रीज पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
केकेआर को अंगकृष रघुवंशी के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज अकीन हुसैन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रिंकू सिंह आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान रहाणे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब केकेआर को जीत के लिए 61 गेंद में 113 रन की जरूरत है।
सुनील नरेन के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें खलील अहमद ने आउट किया। नरेन ने 17 गेंद पर 24 रन की छोटी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आए हैं। 4.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 29-2 है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। वो सिर्फ 1 रन पर अंशुल कंबोज का शिकार बने। 2.5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 21/1 है।
20वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने सिर्फ 8 रन खर्च किए। इस हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
Strong start by #CSK in the powerplay, but #KKR pull it towards the end with the ball 👊
Who's walking away with 2️⃣ points?
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/ShbjlLYxzn
चेन्नई को सरफराज खान के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें सुनील नरेन ने पारी के 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 17.1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 162-4 है।
16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं।
संजू सैमसन 49 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सरफराज खान मैदान पर आए हैं। 13.3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 115-3 है।
वैभव अरोड़ा 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्हें वैभव अरोड़ा ने अपना शिकार बनाया। दूसरी तरफ 23 रन पर संजू सैमसन क्रीज में मौजूद हैं। 6 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा। 7 रन बनाकर 25 के स्कोर पर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ का अब तक यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। अनुकूल रॉय ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुके हैं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ से एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं वैभव अरोड़ा कोलकाता के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।
🚨 Toss 🚨@KKRiders won the toss and elected to bowl first against @ChennaiIPL in Chennai.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/W8VJ0DBKL7
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 11 में जीत मिली है। हालांकि 2022 के बाद से दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही है और इस दौरान दोनों ने तीन-तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं।
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स एक अंक के साथ 10वें स्थान पर है। टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में हार मिली, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हुआ। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 4 मुकाबलों में 1 जीत और 2 अंक लेकर 9वें स्थान पर मौजूद है।
इस मुकाबल में सबकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी व विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर रहने वाली हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया था। ये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए उनका पहला 100 था। ऐसे में इस धाकड़ खिलाड़ी का फॉर्म में आना चेन्नई सुपर किंग्स के खैमे के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।
एमएस धोनी की वापसी पर अब तक कोई साफ अपडेट नहीं मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें कम से कम एक और मैच में आराम दे सकती है। टीम फिलहाल अपने मौजूदा विजयी संयोजन को बरकरार रखने के मूड में नजर आ रही है।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्वील पटेल, अमन खान, जकारी फाउल्क।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगक्रिश रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।