Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

14 जुलाई का इतिहास: पहली बार मशीन से बनी बर्फ, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

July 14 History: 14 जुलाई के इतिहास में पहली बार मशीन से बर्फ जमाने का प्रदर्शन हुआ। इसी दिन 1991 में ब्रिटिश सेना ने इराक से वापसी शुरू की थी। जानिए आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 14, 2026 | 09:20 AM

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

July 14 Historical Events: इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। सेना ”ऑपरेशन हैवेन” का हिस्सा थी जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल

नवभारत विशेष: अब चलेगी स्वदेश निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को भारत रचेगा इतिहास

Navabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ

नवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार

1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।

1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल

2014 : इंग्लैंड की चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2024: के. पी. शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।

2025 : फ्रांसीसी महिला गिजेल पेलिकॉट को पति द्वारा दशकों तक किए गए यौन शोषण के मामले में गवाही देने का साहस दिखाने पर देश के शीर्ष पुरस्कारों में से एक ‘लीजन ऑफ़ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

July 14 history major historical events today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 09:20 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.