Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत विशेष: भारत की घेराबंदी के लिए ‘इस्लामिक नाटो’

Saudi Pakistan Defense Pact: सऊदी अरब का खजाना, पाकिस्तान का न्यूक्लियर हथियार और तुर्किए की मजबूत मिलिट्री पावर इस इस्लामिक नाटो में एक साथ आ रही हैं। भारत इस डील पर गहरी नजर रख रहा है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 16, 2026 | 01:13 PM

'इस्लामिक नाटो' (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: ब्लूमबर्ग की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही डील फाइनल हो सकती है। इसमें सऊदी अरब का खजाना, पाकिस्तान का न्यूक्लियर हथियार और तुर्किए की मजबूत मिलिट्री पावर इस इस्लामिक नाटो में एक साथ आ रही हैं। भारत इस डील पर गहरी नजर रख रहा है। क्योंकि भारत और इजराइल के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है? ऐसे में सवाल है कि भारत को किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए? आईएमसीटीसी को 2015 में घोषित किया गया था, इसमें दर्जनों मुस्लिम देश शामिल हैं।

आलोचक इसे कभी-कभी ईरान-विरोधी/शिया-विरोधी झुकाव वाला भी मानते रहे हैं, क्योंकि ईरान, इराक, सीरिया जैसे शिया-प्रभावी देश इसमें शामिल नहीं हैं। भारत के लिए वास्तव में अधिक गंभीर संकेत सितंबर 2025 के सऊदी-पाकिस्तान ‘म्यूचुअल डिफेंस’ समझौते से ही आता है। अल जजीरा की रिपोर्ट ने इसके होते ही साफ कर दिया था कि इसकी मूल भावना ‘एक पर हमला, दोनों पर हमला’ जैसी साझा सुरक्षा प्रतिबद्धता भारत के लिए खतरा है। इसके बाद 2026 जनवरी में यह खबर तेजी से उभरी कि तुर्किये इस ढांचे से जुड़ने की दिशा में बातचीत कर रहा है, तभी इसे ‘मुस्लिम नाटो’ जैसे नाम दिए गए।

यह संयोजन खतरनाक इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि विश्लेषणों में इसे तीन पूरक ताकतों का मेल बताया गया है। तुर्किये का सैन्य-उद्योग, ड्रोन/तकनीक, युद्ध-अनुभव, पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता साथ में परमाणु क्षमता और सऊदी अरब की वित्तीय शक्ति, प्रभावी अरब नेतृत्व, ऊर्जा-राजनीति आदि मिलकर इसे खतरनाक गठजोड़ बनाते हैं। हालांकि यह नाटो जितना संगठित नहीं हो सकता, फिर भी भारत के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकता है। यह भारत के लिए एक नहीं तीन स्तरों पर खतरा बन सकता है। पहला सैन्य खतरा दूसरा तुर्किये की पाकिस्तान को उन्नत सैन्य सहयोग का खतरा। इससे पाकिस्तान को टेक्नोलॉजी/ड्रोन/इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसी क्षमताओं में गति मिल सकती है। सवाल है कि भारत को क्या करना चाहिए? सिर्फ बयान नहीं, ठोस रणनीति बनानी होगी। यह रणनीति चार स्तरों पर होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

आतंकी भारत में तैयार कर रहे साइबर स्लीपर सेल, अलर्ट मोड पर एजेंसियां

यमन के प्रधानमंत्री का इस्तीफा: सऊदी और UAE तनाव के बीच शाय्या मोहसिन जिंदानी बने नए पीएम

पाकिस्तान के Balochistan में स्कूल के बाहर महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मरकर हत्या

‘अल्लाह ने हमें बचा…’,भारत के ऑपरेशन सिंदूर से दहल गया था लश्कर, टॉप कमांडर रऊफ का बड़ा कुबूलनामा

यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: भारत की रेबीज वैक्सीन का विदेश में विरोध क्यों?

भारत को चाहिए कि सऊदी के साथ नियमित रक्षा-खुफिया संवाद गहरा करें। साथ ही स्पष्ट करें कि भारत के खिलाफ किसी प्रॉक्सी/आतंकी संरचना के लिए जीरो टॉलरेंस ही साझेदारी की शर्त है। दूसरा स्तर तुर्किये पर ‘टार्गेटेड डिप्लोमेसी’ होनी चाहिए, जिसमें टेक/डिफेंस और कंटेनमेंट की साझेदारी होनी चाहिए। तुर्किये की ड्रोन/सेंसर/ईडब्ल्यू तकनीक पाकिस्तान तक पहुंचे तो भारत को काउंटर-ड्रोन नेटवर्क और एयर डिफेंस इंटीग्रेशन तेज करना होगा। तीसरे स्तर की रणनीति के तहत क्वाड के साथ मध्य पूर्व और ईस्ट कनेक्ट की रणनीति अपनानी चाहिए साथ ही भारत को यह मुद्दा ‘धर्म-आधारित गुट’ बनाकर नहीं देखना चाहिए, बल्कि इंडो-पैसिफिक स्थिरता की भाषा में बात बढ़ानी चाहिए। चौथा स्तर घरेलू सुरक्षा का होना चाहिए। प्रॉक्सी वॉर में हमें और सख्त होना होगा। कश्मीर/सीमा पर आईएसआर, ड्रोन-रोधी ढांचा, फेंसिंग सेंसर और टेरर फाइनेंस ट्रैकिंग मजबूत होनी चाहिए।

लेख-लोकमित्र गौतम के द्वारा

 

Islamic nato being prepared to encircle india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 01:13 PM

Topics:  

  • NATO
  • Pakistan
  • Saudi Arabia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.