ईरान पर नजरें टिकाए रह गई दुनिया…इधर पाकिस्तान ने कंधार में बरपाया कहर, तालिबान ने खाई बदले की कसम- VIDEO
Pakistan-Afghan Conflict: रमजान के अंतिम दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, पाकिस्तान ने अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए भीषण हवाई हमले किए, जिसमें नागरिकों की मौत हुई।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
Pakistan Airstrikes Kandahar: रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका जैसे कई अहम क्षेत्रों में भीषण हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान के हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित ‘काम एयर’ नामक निजी एयरलाइन के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया, जो न केवल सिविल विमानों, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन प्रदान करता है। यह हमला उस समय हुआ जब ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक तेल संकट गहरा गया है, जिससे कई देशों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
महिलाओं और बच्चों की मौत
अफगान अधिकारियों का कहना है कि इन हवाई हमलों का उद्देश्य रिहाइशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाना था, जिससे कई नागरिकों के घर तबाह हो गए हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की मौत का भी दावा किया गया है। कुछ अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानी इलाकों पर बमबारी की।
सम्बंधित ख़बरें
South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
🚨 🇵🇰🇦🇫 BREAKING: Reports from Kabul residents and local media claim Pakistani fighter jets carried out strikes in Kabul, Kandahar, and Khost. ✈️ pic.twitter.com/554gxxCmCc — Nova Intel (@intel_nova) March 12, 2026
तालिबान सरकार ने इसे ‘क्रूर आक्रामकता’ करार दिया और कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में, खासकर जब ईद का पर्व नजदीक हो, इस तरह के हमले मानवता के खिलाफ हैं और पाकिस्तान की नीयत पर सवाल उठाते हैं। तालिबान का कहना है कि पाकिस्तानी शासन किसी भी नैतिक या मानवीय सिद्धांत से नहीं बंधा हुआ है।
अफगान सरकार ने की हमले की निंदा
अफगान सरकार ने पाकिस्तान की इस ‘घिनौनी’ कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। अफगान प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले का बदला बिना लिए नहीं छोड़ा जाएगा। पाकिस्तान के हमलों के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यह सैन्य संघर्ष किसी न किसी रूप में जारी है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना था कि इन हमलों का उद्देश्य तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था।
यह भी पढ़ें: अल-अक्सा मस्जिद की पाबंदी पर मालदीव का कड़ा रुख… इजराइल की निंदा और शांति की वैश्विक अपील की
इसके जवाब में अफगान सेना ने भी एक कड़ा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। यह संघर्ष दोनों देशों के बीच एक लंबे समय से चल रहे तनाव का हिस्सा है, जो अभी भी अनसुलझा है और दोनों पक्षों के लिए गंभीर परिणामों का कारण बन सकता है।
