अफगानिस्तान के जवाबी हमले से दहला पाकिस्तान, कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
Afghan-Pakistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए, जवाब में तालिबान ने सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया।
- Written By: अक्षय साहू
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच संघर्ष (सोर्स- सोशल मीडिया)
Afghanistan Drone Attack Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के तनाव ने अब एक बड़े सैन्य संघर्ष की ओर कदम बढ़ाया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर देर रात हवाई हमले किए जाने के बाद, तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, अफगान सेना ने पाकिस्तान के विभिन्न शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं।
पाकिस्तान ने गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में एयरस्ट्राइक की थी, जिसके परिणामस्वरूप चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए थे। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान ने जानबूझकर रिहाईशी इलाकों पर हमला किया। जिसमें कई महिलाओं और बच्चों की जान चली गई।
पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला
अफगान तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता, अबिदुल्लाह उकाब ने बताया कि अफगान सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। उनके अनुसार, इन हमलों में पाकिस्तान के कई सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोहाट का सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और कैंप शामिल हैं। पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में धमाकों की खबरें आ रही हैं, और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
BREAKING: A Pakistan Army radar system was destroyed in an attack from Afghanistan. A drone launched from Afghanistan struck the radar inside the Pakistan Army’s Kohat Cantonment. pic.twitter.com/VV0LUwFEdT — Baba Banaras™ (@RealBababanaras) March 13, 2026
तालिबान ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह ऑपरेशन अभी थमा नहीं है और उनका अभियान जारी रहेगा। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी जमीन पर दिया जाएगा।” सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल बढ़ गई है, जिससे तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है। पाकिस्तान इन हमलों को आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, जबकि अफगानिस्तान इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मानते हुए आक्रामक रुख अपना रहा है।
यह भी पढ़ें: NATO तक पहुंची जंग की आग, ईरान ने तुर्की में मिलिट्री बेस पर किया हमला, परमाणु बम होने की आशंका से मचा हड़कंप
बढ़ सकता है तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्दी कोई संघर्ष विराम नहीं हुआ, तो यह छोटी सी झड़प एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकती है। इस स्थिति ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता का नया दौर शुरू कर दिया है, जो केवल समय की बात है कि यह क्षेत्रीय संकट और व्यापक रूप से फैलता है।
Frequently Asked Questions
-
Que: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष क्यों बढ़ा?
Ans: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में अफगान तालिबान और डिफेंस फोर्सेज ने पाकिस्तान के सैन्य केंद्रों पर ड्रोन हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
-
Que: क्या तालिबान और अफगान सेना ने पाकिस्तान पर हमले किए?
Ans: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों, जैसे कोहाट ब्रिगेड और सेंट्रल कमांड पर ड्रोन हमले किए। यह हमले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक के जवाब में किए गए थे।
-
Que: क्या यह संघर्ष एक बड़े युद्ध में बदल सकता है?
Ans: विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संघर्ष विराम नहीं हुआ तो यह तनाव छोटी झड़प से बढ़कर एक क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है, जिससे दक्षिण एशिया में अस्थिरता और बढ़ सकती है।
