- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indian Army In Golden Temple Amritsar Operation Bluestar On 5 June History
आज ही के दिन 5 जून का भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया
इतिहास में 5 जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटना हुई थी। इसी दिन भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया।
- Written By: मृणाल पाठक

ऑपरेशन ब्लू स्टार
नई दिल्ली: इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। पांच जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। जून का पहला सप्ताह और उसमें भी पांच जून का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जब भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया।
दरअसल देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को आतंकवाद के दंश से छुटकारा दिलाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने यह सख्त कदम उठाया और खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने तथा सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया।
समूचे सिख समुदाय ने इसे हरमंदिर साहिब की बेअदबी माना और इंदिरा गांधी को अपने इस कदम की कीमत अपने सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी। देश दुनिया के इतिहास में पांच जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
भैरव: नाम नहीं परिणाम! भारतीय सेना ने लॉन्च की नई बटालियन, पोस्ट किया वीडियो, अमिताभ बच्चन का भी जिक्र
नवभारत संपादकीय: निवृत्ति के 20 साल बाद तक, किताब लिखने पर रोक
छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव
PM Modi Assam Visit: चीन सीमा के पास हाईवे पर उतरे 16 फाइटर जेट, PM मोदी ने किया एयरस्ट्रिप का उद्घाटन
1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1944 : रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में। द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला रोम पहला शहर था।
1953 : डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ।
1967 : इजराइल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1968 : अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस के एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह फलस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया।
1972 : संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून साल 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया।
1984 : पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1990 : सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 : अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।
(एजेंसी)
Indian army in golden temple amritsar operation bluestar on 5 june history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














