- Hindi News »
- Special Coverage »
- How Much Impact Will Rahul Tejaswis Visit Have In Bihar
संपादकीय: बिहार में राहुल-तेजस्वी की यात्रा का कितना प्रभाव
Bihar Assembly Election 2025: इस बार राहुल गांधी की मताधिकार यात्रा के फलस्वरूप कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती हैं।जहां तक तेजस्वी यादव की बात है, उनके सामने सिर्फ एनडीए की चुनौती नहीं है।
- Written By: दीपिका पाल

बिहार में राहुल-तेजस्वी की यात्रा का कितना प्रभाव (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: बिहार के सासाराम जिले से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकली मताधिकार यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है।14 दिनों में यह यात्रा 24 जिलों के 50 मतदाता क्षेत्रों से होकर गुजरी और उसने 1300 किलोमीटर की दूरी तय की।इस दौरान तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी के तौर पर अपना नाम घोषित किया।वह इससे पहले नीतीश कुमार की जदयू-राजद सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके थे और बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता रहे हैं।बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल को नुकसान उठाना पड़ा था।
कुल 243 सीटों में से राजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के लिए 70 सीटें छोड़ दी थी।कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर जीत पाई थी।राजद 79 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरा था।तब राजद, कांग्रेस और लेफ्ट की महाआघाड़ी को बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में 12 सीटें कम पड़ गई थीं।इस बार राहुल गांधी की मताधिकार यात्रा के फलस्वरूप कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती हैं।जहां तक तेजस्वी यादव की बात है, उनके सामने सिर्फ एनडीए की चुनौती नहीं है बल्कि उनके सगे भाई तेजप्रताप उनके खिलाफ हैं।इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी उनके वोट काट सकती है।राहुल व तेजस्वी की मताधिकार यात्रा से व्यापक माहौल बना है।इसमें पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक साथ आए हैं।इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल केवल मुस्लिम और यादव वोटों पर निर्भर था।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में राज्यसभा की वोटिंग से गायब RJD विधायक फैसल रहमान का बयान आया सामने, जानें क्या कहा
बिहार में तेजस्वी के लिए ‘काल’ बनी कांग्रेस! पहले विधानसभा चुनाव में किया कांड…अब हरा दिया राज्यसभा इलेक्शन
तेजस्वी के साथ हुआ धोखा…बीजेपी ने मारा मौके पर चौका, बिहार में राज्यसभा की पाचों सीटों पर NDA की जीत
Rajya Sabha Chunav: बिहार में ‘खेला’ हो गया? वोटिंग के बीच ‘लापता’ हुए विधायक, सूबे में मचा सियासी हड़कंप
राहुल गांधी ने वोट चोरी को चर्चित मुद्दा बना दिया।मताधिकार यात्रा की प्रचार सभाओं में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन तथा सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल हुए।बिहार में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के समय आरक्षण के मुद्दे पर सरसंघचालक मोहन भागवत का बयान गूंजा था।तब लालूप्रसाद यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बीजेपी को मात दी थी।आरक्षण मुद्दे पर लालू ने तीखा जवाब दिया था।बाद में नीतीश और राजद का साथ छूट गया।नीतीश ने बीजेपी के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन कर लिया।इस बार के चुनाव में बीजेपी अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
मतदाता सूची पुनरीक्षण के नतीजे उसके लिए अनुकूल हो सकते हैं।इसके बावजूद बिहार के चुनाव में कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे हावी रहेंगे।तेजस्वी यादव से मिलने वाले युवाओं ने उनके सामने बेरोजगारी का प्रश्न प्रमुखता से रखा।वोट चोरी के मुद्दे का राजनीतिक उपयोग हो सकता है लेकिन बिहार की जनता के सामने रोजी-रोटी व सुरक्षा का सवाल प्रमुख है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
How much impact will rahul tejaswis visit have in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘अब पाकिस्तान से बातचीत का टाइम खत्म…’, काबुल पर एयरस्ट्राइक से भड़का तालिबान, खाई बदले की कसम
Mar 17, 2026 | 09:37 AMपीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, अकोला के किसानों को 38 करोड़ का लाभ; किसानों को बड़ी राहत
Mar 17, 2026 | 09:34 AMपाकिस्तानी हमले से अफगानिस्तान में मातम…अपनों को खोकर टूटे अफगानी क्रिकेटर, बोले- काबुल दर्द में है
Mar 17, 2026 | 09:31 AMSummer Skin Care: गर्मी में धूप से हो जाता है चेहरे का बुरा हाल? इन स्किन केयर टिप्स से वापस लाएं ग्लो
Mar 17, 2026 | 09:25 AMमोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से मचा बवाल, सऊदी ने दी सफाई
Mar 17, 2026 | 09:23 AMगड़चिरोली : प्रशासन का दावा vs हकीकत, डर ने बढ़ाई भीड़; सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लोग
Mar 17, 2026 | 09:06 AMतेल संकट से श्रीलंका की हालत खराब, देश में लागू किया चार दिन काम का नियम, स्कूलों में भी अतिरिक्त छुट्टी
Mar 17, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














