- Hindi News »
- Special Coverage »
- How Long Will The Brutality Of Illegal Moneylenders Continue
संपादकीय: अवैध साहूकारों की दरिंदगी कब तक?
Maharashtra Farmers: एक नरपिशाच साहूकार ने चंद्रपुर जिले की नागभीड़ तहसील के मिंथुर गांव में किसान रोशन कुंडे को 1 लाख रुपए कर्ज दिया था जिस पर प्रतिदिन 10,000 रुपए का मनमाना ब्याज लगाया।
- Written By: दीपिका पाल

अवैध साहूकारों की दरिंदगी कब तक? (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश का किसान आजाद नहीं हो पाया।इन किसानों की किस्मत बेरहम साहूकारों की जंजीरों में जकड़ी हुई है जो उनकी जमीन पर गिद्ध दृष्टि रखते हैं।ऐसे ही एक नरपिशाच साहूकार ने चंद्रपुर जिले की नागभीड़ तहसील के मिंथुर गांव में किसान रोशन कुंडे को 1 लाख रुपए कर्ज दिया था जिस पर प्रतिदिन 10,000 रुपए का मनमाना ब्याज लगाया।इस तरह मूल व ब्याज मिलाकर कर्ज 74 लाख रुपए हो गया।इसे चुकाने के लिए दबाव बढ़ने पर किसान ने अपना 2 एकड़ खेत, ट्रैक्टर और 2 बाइक बेच दी परंतु कर्ज फिर भी बढ़ता गया।फिर साहूकार के कहने पर किसान ने कंबोडिया जाकर अपनी किडनी बेच दी।
इतना ही नहीं, साहूकार और उसके साथियों ने किसान को बंधक बनाकर रखा और गालीगलौज कर मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।बुरी तरह डरे किसान ने पुलिस द्वारा आश्वस्त करने पर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।साहूकार व उसके सहयोगी गिरफ्तार कर लिए गए किंतु क्या उन्हें कुकृत्य की सजा मिल पाएगी? इस तरह के साहूकारों का उनके क्षेत्र में बड़ा आतंक रहता है।लोग उनके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।किसानों की दुर्दशा और अमानवीय शोषण पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने अनेक कहानियां लिखी हैं जिनमें से ‘गोदान’ पर तो फिल्म भी बनी थी।
बिमल रॉय ने ‘दो बीघा जमीन’ नामक फिल्म बनाई थी जिसमें अपनी जमीन को बचाने के लिए गरीब किसान (बलराज साहनी) कोलकाता की सड़कों पर हाथ रिक्शा खींचता है लेकिन कारखाना मालिक उस जमीन को हड़प लेता है।महबूब खान निर्मित फिल्म ‘मदर इंडिया’ में साहुकार सुक्खीलाला (कन्हैयालाल) का अत्याचार दिखाया गया था।साहित्य हो या फिल्में सभी में ग्रामीणों व किसानों के शोषण को दिखाया गया।पहले किसान अनपढ़ थे जिनसे कहीं भी अंगूठा लगवा लिया जाता था।अब पढ़ने-लिखने के बाद भी किसान की हालत नहीं बदली।
सम्बंधित ख़बरें
400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर
मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
मुलुंड मेट्रो हादसे में घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जौनपुर से बढ़े मदद के हाथ
नर्मदा नदी में डूबने से नासिक के उद्यमी की मौत, परिक्रमा के बाद गुजरात में स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बैंक बड़े उद्योगपतियों को आसानी से करोड़ों रुपए कर्ज देते हैं जो इस रकम को डुबो देते हैं लेकिन गरीब किसान को कर्ज नहीं देते।इस वजह से किसान जुल्मी और लोलुप साहूकारों के चंगुल में फंस जाता है।शेक्सपीयर ने अपनी कृति ‘मर्चेंट आफ वेनिस’ में शायलॉक नामक साहूकार का वर्णन किया था जो कर्जदार के शरीर का मांस निकाल लेता था।अब किसान की किडनी बिकवा कर रकम हड़प करनेवाले दरिंदे साहुकार मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
पता नहीं शोषण का यह चक्र कब तक चलेगा? क्या सरकार, प्रशासन और न्यायपालिका ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर किसानों को राहत देंगे? ग्रामीण के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे अवैध साहूकार मौजूद है।जो मनमाना ब्याज लगाकर अपने शिकार का सर्वस्व छीन कर उसे भिखारी बना देते हैं।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
How long will the brutality of illegal moneylenders continue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMअंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PM17 जनवरी को आसमान में दिखेगा ‘Ring of Fire, आखिर क्या होगा 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण में
Feb 16, 2026 | 06:43 PM400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर
Feb 16, 2026 | 06:37 PMमेहंदी फंक्शन में अचानक पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को दिया सरप्राइज; डांस वीडियो हुआ वायरल
Feb 16, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













