- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mulund Metro Bridge Collapse Ramdhani Yadav Death Jaunpur Family Aid
मुलुंड मेट्रो हादसे में घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जौनपुर से बढ़े मदद के हाथ
Ramdhani Yadav Death: मुंबई के मुलुंड मेट्रो पुल हादसे में रामधनी यादव की मौत के बाद एमएमआरडीए ने आर्थिक सहायता दी, जबकि मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने शव को जौनपुर ले जाने की व्यवस्था की।
- Written By: आंचल लोखंडे

Jaunpur family tragedy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mulund Metro Accident: मुलुंड मेट्रो हादसे में जान गंवाने वाले रामधनी यादव के परिवार को सरकार और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सोमवार को परिवार ने रामधनी यादव का शव प्राप्त किया। फिलहाल उनका परिवार जौनपुर स्थित अपने गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। प्रिया सरोज, सांसद (मछलीशहर, उत्तर प्रदेश), मुंबई से गांव तक शव ले जाने का खर्च वहन कर रही हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को शव को परिजनों के साथ हवाई जहाज से जौनपुर ले जाया जाएगा।
इस पूरी व्यवस्था का प्रबंध सांसद प्रिया सरोज द्वारा किया गया है। परिवार और रिश्तेदारों ने बताया कि रामधनी यादव की तीन नाबालिग बेटियां हैं। ऐसे में उनके पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य में विवाह की जिम्मेदारी को लेकर परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हालांकि एमएमआरडीए की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की गई है, फिर भी जीवन-यापन का प्रश्न परिवार के सामने चुनौती बना हुआ है।
राजकुमार यादव की हालत गंभीर
रामधनी यादव अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के जौनपुर से मुंबई शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार को मुंबई के मुलुंड स्थित एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में रिक्शा से जा रहा यादव परिवार आ गया। इस हादसे में रामधनी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं
400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर
मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
नर्मदा नदी में डूबने से नासिक के उद्यमी की मौत, परिक्रमा के बाद गुजरात में स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
घायलों में महेंद्र यादव की कई हड्डियां टूट गई हैं, जबकि राजकुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुलुंड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय जोशी ने बताया कि परिवार और रिश्तेदारों से समन्वय कर शव उन्हें सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़े: ‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार
मुंबई से लेकर जौनपुर तक शोक की लहर
रामधनी यादव जौनपुर जिले के भरथनी गांव के पूर्व प्रधान बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मुंबई से लेकर जौनपुर तक शोक की लहर फैल गई है। परिवार के साथ यादव समाज के लोग भी मौजूद हैं और हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
रमेश यादव (रिश्तेदार) ने बताया कि मुआवजा मिल गया है और सांसद प्रिया सरोज के सहयोग से शव को विमान से गांव ले जाया जा रहा है, लेकिन घर के मुखिया की मौत के बाद तीन नाबालिग बेटियों के भविष्य को लेकर परिवार गहरे संकट में है।
Mulund metro bridge collapse ramdhani yadav death jaunpur family aid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया भर में X ठप, एलन मस्क का प्लेटफॉर्म अचानक हुआ डाउन; न चल रहा ऐप और न खुल रही वेबसाइट
Feb 16, 2026 | 07:34 PMत्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं
Feb 16, 2026 | 07:27 PM31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
Feb 16, 2026 | 07:22 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
Feb 16, 2026 | 07:12 PM‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
Feb 16, 2026 | 07:06 PMबंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













