सीवी रमन की वो खोज जिसने दुनिया को चौंकाया, जानें 28 फरवरी का पूरा इतिहास
History Of 28 February: भारत आज 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मना रहा है। जानिए सर सीवी रमन की उस महान खोज के बारे में जिसने भारत को विज्ञान में विश्व गुरु बनाया, और पढ़ें आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं।
- Written By: आकाश मसने
सीवी रमन (डिजाइन फोटो)
National Science Day: आज का दिन यानी 28 फरवरी, भारतीय गौरव और वैज्ञानिक चेतना का प्रतीक है। पूरे देश में इसे ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन समर्पित है महान भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को, जिन्होंने 1928 में इसी तारीख को अपनी प्रसिद्ध खोज ‘रमन प्रभाव’ की घोषणा की थी।
सीवी रमन और नोबेल पुरस्कार का सफर
सर सीवी रमन ने खोजा था कि जब प्रकाश किसी पारदर्शी पदार्थ (जैसे तरल या ठोस) से होकर गुजरता है, तो उसके स्वभाव और रंग में बदलाव आता है। इस खोज ने भौतिकी की दुनिया को देखने का नजरिया बदल दिया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विशेष बात यह है कि वह विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पाने वाले न केवल पहले भारतीय, बल्कि पूरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।
भारत सरकार ने उनके इस योगदान को अमर बनाने के लिए 1986 में 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ घोषित किया। इससे पूर्व, 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’
29 मई का इतिहास: जब एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा और औरंगजेब ने छीनी दिल्ली की गद्दी, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं
28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
Veer Savarkar: सेलुलर जेल की वो 7X11 की कोठरी, जहां सावरकर ने कीलों को कलम और दीवारों को बना दिया था किताब
देश-दुनिया के इतिहास में 28 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
1568 : करीब चार महीने की घेराबंदी के बाद अकबर की सेना ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया।
1922 : मिस्र को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया।
1928 : सी वी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1936 : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन।
1942 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने जावा के द्वीप पर कब्जा किया और यह द्वीप 1945 तक उनके कब्जे में रहा।
1948 : भारत की आजादी के लगभग छह माह बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।
1949 : राष्ट्रमंडल समूह के सुदूर पूर्व के देशों ने नयी दिल्ली में बैठक के दौरान बर्मा के गृह युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश की।
1986 : स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में गोली मार कर हत्या।
1991 : खाड़ी क्षेत्र में युद्ध विराम लागू।
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव 2026: 72 सीटों पर घमासान, क्या कांग्रेस बचा पाएगी विपक्ष के नेता की कुर्सी?
1992 : भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1993 : ईरान में भारी पैमाने पर आई बाढ़ में करीब 500 लोगों की मौत। इसे देश की अब तक की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा कहा गया।
2002 : यूरो जोन के देशों में उनकी राष्ट्रीय मुद्रा के चलन का अंतिम दिन। इसके बाद सभी देशों की मुद्रा यूरो हुई।
2013 : पोप बेनेडिक्ट 16 ने इस्तीफा दिया। लगभग 600 साल में यह पहला मौका था जब पोप ने अपना पद छोड़ा हो।
2020 : चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये।
2025 : बदरीनाथ के पास माणा में हिमस्खलन होने से 41 मजदूर बर्फ में दबे।
